Karanveer Mehra Throwback Video: बिग बॉस पिछले कई साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। मेकर्स हर सीजन के लिए सेलिब्रिटीज को अप्रोच करते हैं, जिनमें से काफी लोग शो में आने से साफ इंकार कर देते हैं। विवियन डीसेना जो इस बार बिग बॉस 18 का हिस्सा हैं, इससे पहले 8 बार उन्होंने शो रिजेक्ट किया था। इस बात को विवियन ने खुद सलमान खान के सामने एक्सेप्ट भी किया। हालांकि आज हम आपको करणवीर मेहरा का थ्रोबैक वीडियो दिखाएंगे जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण बिग बॉस के बारे में कुछ ऐसा कह रहे हैं, जिसे सुनकर आपको भी अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा।
बिग बॉस में जाने से किया था मना
सोशल मीडिया पर करणवीर मेहरा का थ्रोबैक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें एक्टर बिग बॉस के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप बिग बॉस का हिस्सा कब बन रहे हैं? इस पर उनका जवाब बिल्कुल उलट था। करण कहते हैं, ‘भाई यह शो मेरे लिए नहीं है।’ जब उनसे पूछा जाता है कि वह ऐसा क्यों सोचते हैं तो एक्टर कहते हैं, ‘यह शो मेरे लिए नहीं है। मैं नहीं बंद हो सकता हूं।’
वीडियो में करणवीर आगे कहते हैं, ‘प्लीज मुझे बख्श दो… यह सिर्फ देखने में अच्छा लगता है। मुझे नहीं लगता है कि मैं कभी भी इस शो में जाऊंगा। आप लोग मुझे इस शो में कभी नहीं देख पाएंगे। मैं आपको ऐसे ही इंटरव्यू देकर बिग बॉस के मजे करवाता रहूंगा।’ इसके बाद उनसे पूछा गया कि बहुत सारे ऐसे सेलेब्स हैं, जो पहले कहते हैं कि वह बिग बॉस में नहीं जाएंगे और अगले सीजन में बैठे होते हैं।
यह भी पढ़ें: TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं ये 7 हसीनाएं, कमाई जान लगेगा झटका!
बिग बॉस में गया तो राज खुलेंगे
इस सवाल के जवाब में करणवीर कहते हैं, ‘ऐसा नहीं हो कि मुझे पैसों की इतनी जरूरत पड़ जाए कि कभी जाना पड़े इस शो में लेकिन मुझे यह देखने में मजा आता है। यह बहुत खतरनाक शो है। मैं एक बंद डिब्बा हूं जो नहीं खुलना चाहता। जब धीरे-धीरे मेरे राज खुलेंगे तो आप कहोगे ये गंदा लड़का है। इससे दूर रहो।’
गौरतलब है कि कभी बिग बॉस को मना करने वाले करणवीर मेहरा आज बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। अब इस थ्रोबैक वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं फैंस उन्हें इस शो का विनर बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines