Rajat Dalal Evicted in Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के फिनाले का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। सिर्फ 8 दिन बाद शो को और ऑडियंस को उनका विनर मिल जाएगा। लेकिन इससे पहले बिग बॉस ने ऐसा ‘खेला’ खेल लिया है कि उनकी चाल का शिकार रजत दलाल (Rajat Dalal) होने वाले हैं। जी हां, मिड वीक इविक्शन में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का सफर खत्म हो गया है तो अब वीकेंड का वार में भी किसी एक का जाना तय है। ऐसे में कयास तो ये लगाए जा रहे थे कि चाहत पांडेय (Chahat Pandey) बेघर होंगी लेकिन अब जो बिग बॉस ने किया है उसे देख कुछ और ही प्लान लग रहा है।
तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट जिसमें से एक इविक्ट
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते टास्क हार तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए। इनमें रजत दलाल, चाहत पांडेय और श्रुतिका अर्जुन के नाम है। मिड-वीक इविक्शन में श्रुतिका अर्जुन को तो घर से बेघर कर दिया गया है। अब बारी है ताहत पांडेय और रजत दलाल की। अब ये तो तय है कि फिनाले में सिर्फ टॉप 5 ने जाना है तो ऐसे में इविक्शन तो कंफर्म है लेकिन इसमें भी ‘खेला’ हो गया है।
रजत दलाल को बार करने की प्लानिंग
बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss24x7 पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि वीकेंड का वार की शूटिंग है और वोटिंग लाइन फिलहाल बंद है। ऐसे में लाइव फीड से लग रहा है कि घरवाले रजत दलाल को शो से निकालने का प्लान बना रहे हैं। अब देखते हैं बिग बॉस क्या गेम खेलने वाला है। ऐसे में अगर जनता जनार्दन नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर इविक्शन होगा तो रजत ही बाहर होगा क्योंकि सभी ये समझ गए हैं कि वो ट्रॉफी भी ले जा सकता है, और बिग बॉस तो अपने चहेतों में से ही किसी एक को विनर बनाने का सोच रहे हैं।
करणवीर मेहरा की चाल
सोशल मीडिया पर एक लाइफ फुटेज भी वायरल हो रही है जिसमें करणवीर मेहरा रजत दलाल को इंटरनल वोटिंग से बाहर करने का प्लान बना रहे हैं। वो पहले चुम से इस बात को कहते हैं और फिर बाकी घरवालों के दिमाग में भी इस बात को सेट कर देते हैं। ऐसे में ये तो साफ है कि करणवीर को रजत दलाल एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट लग रहे हैं जो उनके रास्ते का रोड़ा बन सकते हैं।