Bigg Boss 18, 5 Couple: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं वो बहुत ही ज्यादा मजेदार होता जा रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। घर में प्यार के फूल खिलने शुरू हो गए हैं। वहीं बीते दिन ‘बिग बॉस’ ने भी कुछ ऐसा ही टास्क दिया जिसमें 5 कपल बनाए गए। वहीं घर में लड़ाई का भी माहौल देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ भी कहो बीते दिन का शो तो बहुत ही मजेदार था जिसे देखने में सच में मजा आ गया। हम बात कर रहे हैं टास्क की जिसमें पजामा पार्टी से लेकर बॉयज हॉस्टल में जाकर मजे करते हैं। वहीं वॉर्डन बनीं चाहत पांडे (Chahat Pandey) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने सभी कपल की जमकर क्लास लगाई। साथ ही तेजिंदर पाल बग्गा तो सारा अरफीन खान से साथ रोमांटिक होते दिखे।
बिग बॉस के घर में बनीं 5 जोड़ियां
बीते दिन के शो में मजेदार टास्क हुआ जिसे देख मजा ही आ गया। घर में बिग बॉस ने 5 कपल बनाए जिन्होंने पजामा पार्टी करने से लेकर बॉयज हॉस्टल में मस्ती करते हुए नजर आए। बीते दिन घर में एक या दो नहीं बल्कि 5 कपल की जोड़ियां बनीं। आइए आपको भी उनके बारे में बताते हैं। पहली जोड़ी थी रजत दलाल और शिल्पा शिरोड़कर की। दूसरी जोड़ी अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक की। तीसरी जोड़ी दिग्विजय राठी और श्रुतिका की, चौथी जोड़ी करणवीर मेहरा और चुम दरांग की और पांचवी जोड़ी तेजिंदर पाल बग्गा और सारा अरफीन खान की। इन सभी ने अच्छे से टास्क पूरा किया जिसे देख ऑडियंस भी काफी एंटरटेन हुई।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन कंफर्म! Vivian Dsena के लाडले ने फिर की हिंसा
पति के बाहर होते ही बग्गा ने सारा पर डाले डोरे
ये तो आपको पता ही है कि अरफीन खान बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं। लेकिन उनकी पत्नी सारा अरफीन खान घर में ही हैं। बीते दिन के शो में बग्गा सारा के काफी करीब नजर आए। बिग बॉस ने भी बग्गा और सारा को चाय और कॉफी कह डाला जिसे सुनते ही सारा शर्म से लाल हो गईं। बग्गा ने तो सारा के लिए ये भी कह दिया कि अब नहीं है हमारे बीच कोई हड्डी तो बन जाओ मेरी बडी। विवियन ने भी फिरकी लेती हुए कहा कि अंगूर का असर कुछ ज्यादा ही हो रहा है। इस पर बग्गा ने और भी मजेदार अंदाज में कहा कि अब नहीं बचे हैं अंगूर के दाने तो गा लो मेरे साथ गाने। ऐसे ही दोनों की मस्ती चलती रही।
विवियन ने चाहत को बताया खड़ूस वार्डन
टास्क को और भी मजेदार बनाया वार्डन के रोल में चाहत पांडे और कशिश कपूर ने। विवियन से जब बिग बॉस ने पूछा कि सबसे खड़ूस वार्डन कौन होगी तो वो झट से बोले चाहत। ऐसे में बिग बॉस ने कहा कि अब ये दोनों मिलकर कपल के बीच हड्डी बनेंगी और उन्हें मिलने नहीं देंगी। दोनों ने पूरे टास्क के दौरान किया भी कुछ ऐसा ही।
यह भी पढ़ें: 8वीं क्लास के सक्षम बने पहले करोड़पति, बिहार को मिला केबीसी का दूसरा करोड़पति
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines