Karanvir Mehra 5 Ridiculous Statements: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) कंटेस्टेंट फिनाले से पहले ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) पॉपुलर हो गए हैं, वो भी अपनी घटिया हरकतों की वजह से। ऐसे में लग रहा है कि उनका ट्रॉफी ले जाने का सपना धरा का धरा रह जाएगा। करणवीर ने हाल ही में बिग बॉस के घर में चाहत पांडेय को लेकर ऐसी घटिया स्टेटमेंट दी है जिस वजह से वो ट्रोल हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि करण ने अपनी बेहूदा स्टेटमेंट से घर में बवाल मचाया हो। अब तो ऐसा लग रहा है कि अपनी इन्हीं हरकतों की वजह से उनकी बिग बॉस 18 के फिनाले की राह और भी मुश्किल हो जाएगी। चलिए जान लेते हैं करणवीर मेहरा की वो 5 बेहूदा स्टेटमेंट जो बन सकती हैं मुसीबत…
1. चोटी काटता हूं मैं
बीते दिन के शो में करणवीर मेहरा ने चाहत पांडेय को कहा कि मुझसे ज्यादा पंगे मत लिया कर। अगर दोबारा मुझे लग जाता तो सबसे पहले मैं तेरी गुड़िया जलाता। चोटी काटता हूं मैं अगर ज्यादा पंगे लोगी मुझसे तो। इस स्टेटमेंट पर बलाव ही मच गया।
यह भी पढ़ें: Karanveer का डाउनफॉल शुरू, चाहत संग लड़ाई कर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले घटिया इंसान
2. जिन्हें इज्जत करनी नहीं आती हम उनकी इज्जत नहीं करते
जब कशिश कपूर घर से बेघर हुई थी तो उस समय सब उसे गुड बॉय बोलने के दरवाजे तक गए सिवाए करणवीर मेहरा के। शिल्पा ने जब उनसे कहा कि तुम भी आ जाओ करण तो पहले उन्होंने शिल्पा से कहा ‘चल बे’ फिर कहा कि जिन्हें इज्जत करनी नहीं आती हम उनकी इज्जत नहीं करते।
3. इतनी बिजी हो तो बॉयफ्रेंड संग एनिवर्सरी का टाइम कैसे मिला
करणवीर मेहरा ने कई मौकों पर चाहत पांडेय संग बदतमीजी की है। बीते दिन के एपिसोड में चाहत शिल्पा को बता रही होती है कि उसने अपनी मेहनत से ये मुकाम पाया है। इसी बात पर करण उसके बॉयफ्रेंड वाले मुद्दे पर कहता है कि इतना बिजी रहती हो तो बॉयफ्रेंड को 5 साल की एनिवर्सरी मनाने का टाइम कैसे मिला।
4. तेरे मां बाप तेरे पर शर्मिंदा होंगे
फैमिली वीक में रजत दलाल की मां ने करणवीर मेहरा से कहा था कि वो उनकी एक स्टेटमेंट से बहुत दुखी हुई थीं। करण ने पूछा तो उन्होंने कहा कि जब तुमने रजत से कहा कि तेरे मां बाप तेरे पर शर्मिंदा होंगे तो इस बात को सुन हम बहुत रोए थे। हालांकि करण ने माफी मांगी लेकिन उनके चेहरे पर पछतावा नजर आया नहीं।
5. अपनी बहन की शादी करवाएगा क्या
अविनाश मिश्रा वाले मुद्दे पर भी करणवीर मेहरा ने कहा था कि अपनी बहन से शादी करवाएगा क्या? दरअसल शो की शुरुआत में ही दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ जिसमें अविनाश ने करण के बालों के लिए कुछ कहा। इस पर वो भड़क उठा और सीधे बहन पर आते हुए ऐसा भद्दा स्टेटमेंट दे दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: हाथ लग गया सबूत, क्यों Karanveer के खिलाफ हुई Chahat?
संबंधित खबरें
वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 mins ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
16 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
17 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
20 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
21 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
22 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
22 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
23 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
1 day ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines