Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में अब श्रुतिका अर्जुन नई टाइम गॉड हैं और ऐसा लग रहा है जैसे ये ताकत मिलते ही मेकर्स श्रुतिका के खिलाफ हो गए हैं। जैसे ही श्रुतिका टाइम गॉड बनीं, बिग बॉस उनके आंसुओं का कारण बन गए। उनकी चाल को एक्सपोज करते हुए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को बिग बॉस ने जो कुछ कहा वो सुनकर दर्शकों को भी ऐसा लगा कि मेकर्स श्रुतिका को बिना वजह टारगेट कर रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर मेकर्स एक्सपोज हो गए हैं।
श्रुतिका के पीछे हाथ धोकर पड़े बिग बॉस
ऐसा लग रहा है जैसे बिग बॉस श्रुतिका अर्जुन के पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। अब आज के एपिसोड में भी मेकर्स श्रुतिका के खिलाफ साजिश रचने वाले हैं। पहले तो नोमेशन टास्क कंट्रोल करने की जो पॉवर्स टाइम गॉड के हाथ में होती हैं, वो बिग बॉस श्रुतिका से धोखे से छीन लेंगे। वो श्रुतिका को कहेंगे कि या तो वो पूरे घर को नॉमिनेट कर दें या फिर राशन ले लें। ऐसे में वो अपने लोगों को भी बचा नहीं पाएंगी। इसके अलावा मेकर्स की एक और चाल का पर्दाफाश हो गया है।
बिग बॉस ने किया श्रुतिका को एक्सपोज
अब श्रुतिका का गेम बिगाड़ने के लिए बिग बॉस बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने उनका असली चेहरा लाने वाले हैं। दरअसल, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, करण वीर मेहरा, चुम दरांग (Chum Darang) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को कॉन्फेशन रूम में बुलाकर श्रुतिका की कोई क्लिप दिखाई जाएगी। इस क्लिप के बाद श्रुतिका पूरी तरह से एक्सपोज हो जाएंगी और उन्हें घर में कॉर्नर कर दिया जाएगा। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि मेकर्स बार-बार श्रुतिका के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं?
मेकर्स क्यों श्रुतिका को करना चाहते हैं एक्सपोज?
मेकर्स की इस चाल के पीछे की वजह भी सामने आ गई है। दरअसल, श्रुतिका को मेकर्स के फेवरेट्स शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), चुम दरांग और ईशा सिंह (Eisha Singh) से ज्यादा वोट्स मिल रहे हैं। मेकर्स चाहते हैं कि इन तीनों में से कम से कम 2 लोग तो टॉप 5 में शामिल हो जाएं। हालांकि, श्रुतिका के होते हुए ये मुमकिन नहीं लग पा रहा, तो मेकर्स श्रुतिका के खिलाफ हो गए हैं और इन सब हरकतों पर उतर आए हैं।