Bigg Boss 18: बिग बॉस में हाल ही में जो मिड वीक एलिमिनेशन हुआ है उसके साइड इफेक्ट्स अभी तक देखने को मिल रहे हैं। पूरा घर दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के जाने से सिर्फ हैरान नहीं, बल्कि दुखी भी नजर आ रहा है। दिग्विजय के एलिमिनेशन का पूरा ब्लेम इस वक्त श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) पर है। सभी घर वालों ने श्रुतिका को एक ही दिन में विलेन बना दिया और मेकर्स ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इसी बीच अब करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का दोगलापन अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है।
श्रुतिका को लेकर सामने आया करण का दोगलापन
अपने दोस्त दिग्विजय के शो से बाहर होने पर करण लगातार श्रुतिका को टारगेट कर रहे हैं। यहां तक की उन्होंने चुम दरांग (Chum Darang) को भी बार-बार समझाने के बाद अब गुस्से में ये तक कह दिया है कि उन्हें श्रुतिका या करण में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। अगर चुम या शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) में से कोई श्रुतिका के पास भी जाता है तो करण बुरी तरह से भड़क जाते हैं। उनका रिएक्शन इतना खतरनाक आ रहा है जैसे वो श्रुतिका का चेहरा भी देखना नहीं चाहते।
करण हुए पूरी तरह से एक्सपोज
दूसरी तरफ जब बिग बॉस के घर में एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी फिल्म प्रमोट करते पहुंचे तो करण ने ऐसी एक्टिंग की जिसे देखकर एक पल के लिए तो दर्शक भी धोखा खा गए। दरअसल, श्रुतिका लोगों की बातों से इतनी परेशान थीं कि वो बाहर ही नहीं आईं और जब वरुण घर के अंदर आए तो करण उन्हें खुद श्रुतिका से मिलवाने बैडरूम में ले गए। इस दौरान वो अच्छे होने की इतनी एक्टिंग करते हुए नजर आए जैसे वो न जाने कितने मैच्योर हों। वो अपनी अच्छाई दिखाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोगों को उसमें दोगलापन ही दिखा।
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती मशहूर एक्ट्रेस Shafaq Naaz, सर्जरी के बाद कैसा है हाल?
पकड़ी गई करण की चाल
एक ही दिन में इंसान दो बार अपना रंग कैसे बदल सकता है। करण ने तो इस मामले में गिरगिट को भी मात दे दी। वो अक्सर बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। करण वीर मेहरा गेम में हर वो चाल चल रहे हैं जो उन्हें जीत के करीब पहुंचा दे। इसके लिए चाहे उन्हें लोगों का इस्तेमाल भी करना पड़े तो वो पीछे नहीं हटते। अब करण पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines