Bigg Boss 18 Latest Update: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का घर अब तक तो जंग का मैदान बना हुआ था, लेकिन अब वहां न्याय की अदालत भी सजने वाली है। जी हां, आपने सही पढ़ा, अब घर के अंदर कोर्ट बनेगा और अदालत लगेगी, जिसमें वकील और विक्टिम दोनों होंगे। हालांकि अभी तक जज के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। जैसे-जैसे बिग बॉस 18 फिनाले की ओर बढ रहा है और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होता जा रहा है। चाहे दिग्विजय राठी का इविक्शन हो या फिर चुम को टाइम गॉड बनाने के बाद भी पावर छीन लेना। हर किसी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अब आने वाले एपिसोड भी कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं। आइए जान लेते हैं कि अदालत में कौन होंगे वकील और कौन विक्टम। साथ ही केस के बारे में भी जानना बहुत जरूरी है।
रजत दलाल और करणवीर मेहरा आमने-सामने
आपने शो का प्रोमो तो देखा ही होगा न जिसमें चुम को लेकर करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच कहासुनी हो जाती है। इसमें टाइम गॉड को लेकर सारा झगड़ा हुआ। हालांकि अभी तक प्रोमो में दिखाया गया सीन आया नहीं है, लेकिन ये तो पक्का है कि घर में बवाल कटने वाला है। रजत के समीकरण काम आते हैं या नहीं ये तो अब बाद में ही पता चला।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun को कितनी हो सकती है सजा? भगदड़ मामले ने पुष्पा की बढ़ाई टेंशन
घर में लगेगी अदालत
बिग बॉस 18 में अब अदालत का सिलसिला जारी होने वाला है। आने वाले एपिसोड में घर के अंदर अदालत लगेगी और उसमें करणवीर मेहरा और रजत दलाल वकील बनने वाले हैं। केस में विक्टिम अविनाश बनेगा और उसका केस लड़ेगा करणवीर मेहरा। वहीं कशिश कपूर का वकील बनने का जिम्मा उठाएंगे रजत दलाल। आप सोच लीजिए जब अदालत में वकील ही इतने एग्रेसिव नेचर वाले हों तो फैसला क्या ही होगा।
किस केस पर छिड़ेगी जिरह
अब सवाल ये उठता है कि आखिर केस क्या होगा जिसके लिए वकील केस लड़ेंगे। आपने देखा ही होगा कि इन दिनों कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा का पंगा चल रहा है। कशिश ने उन पर वुमनाइजर का गंभीर आरोप लगाया है। इसी वजह से ही ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच भी जंग छिड़ गई और ईशा ने अपनी दोस्ती ही खत्म कर ली थी। हालांकि बाद में रजत के कहने पर ईशा ने जाकर अविनाश से बात की। अब इस केस में कौन सा पक्ष जीतता है और किसकी होती है हार।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस बार भी डबल इविक्शन, जानें कौन-कौन हो सकता है बेघर
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
14 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines