Bigg Boss 18 Update: टीवी का फेवरेट शो ‘बिग बॉस 18‘ टीवी पर दस्तक दे चुका है। बीती रात शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरों ने शो में एंट्री की। इस लिस्ट में विवियन डीसेना, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, शहजादा धामी, मुस्कान बामने और एलिस कौशिक से लेकर कई पॉपुलर नाम शामिल हैं। वहीं टीवी से अलग हटकर बात की जाए तो तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते और वेटलिफ्टर रजत दलाल ने बिग बॉस में एंट्री की है। अगर आप गौर करें तो नए सीजन के साथ ही बिग बॉस 18 के घर में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार नए सीजन में सिर्फ फिल्मी पर्दे से जुड़े चेहरे नजर आए हैं।
कॉमनर्स भी ले चुके हिस्सा
दरअसल, बिग बॉस जब शुरू हुआ था तब इस शो में सिर्फ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स को मौका दिया जाता था। उनके अलावा राजनीति की दुनिया के कई जाने-माने चेहरे, कॉमेडियन और सिंगर भी सलमान के शो में हिस्सा बन चुके हैं। जैसे-जैसे शो के सीजन आगे बढ़ते गए वैसे-वैसे शो के दरवाजे कॉमनर्स के लिए भी खोल दिए गए। कभी जोड़े में आम पब्लिक बिग बॉस के घर में दिखाई दी तो कभी कुछ कॉमनर्स की अकेले एंट्री हुई। हालांकि एक-दो सीजन के बाद ही बदलाव हो गया।
पिछले कुछ सीजन की बात की जाए तो इस शो में सेलेब्स के साथ-साथ यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की एंट्री होती आई है। कुछ सीजन तो ऐसे रहे हैं, जिसमें सेलेब्स से ज्यादा यूट्यूबर्स ने शो में हिस्सा लिया है। कई यूट्यूबर्स और व्लॉगर्स ऐसे रहे हैं, जिन्हें बिग बॉस में आने के बाद जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो यूट्यूबर एल्विश यादव ने दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री की और शो जीता।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: रेसिज्म का शिकार चुम दरांग कौन? अनिरुद्धाचार्य ने पूछा ऐसा सवाल, हुईं शर्म से लाल
यूट्यूबर्स को नहीं मिली एंट्री
वहीं बिग बॉस 18 की बात करें तो इस सीजन में दो-तीन लोगों को छोड़कर सिर्फ और सिर्फ फिल्मी पर्दे से जुड़े चेहरे ही देखने को मिल रहे हैं। यही वजह है कि इस बार फैंस भी सलमान खान का शो देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
जाहिर है कि यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को लाने के लिए कई बार मेकर्स को ट्रोल भी होना पड़ा है। शायद यही वजह हो सकती है कि ट्रोलिंग से बचने के लिए मेकर्स से इस बार पूरा फोकस सेलेब्स पर रखा है।
TRP की रेस में होगा नंबर 1?
कुल मिलाकर कहा जाए तो बिग बॉस 18 इस बार पहले ही दिन से काफी दिलचस्प दिखाई दे रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में सलमान खान का यह शो TRP की रेस में सबसे आगे निकल जाएगा।
इस बार 18 कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ बिग बॉस के घर में गधराज की एंट्री भी हुई है। इन्हें बिग बॉस का 19वां सदस्य बताया जा रहा है, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी घरवालों की होगी। वहीं सलमान खान ने गधराज को शो जीतने का दावेदार तक बता दिया है।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines