---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: रेसिज्म का शिकार चुम दरांग कौन? अनिरुद्धाचार्य ने पूछा ऐसा सवाल, हुईं शर्म से लाल

Chum Darang In Bigg Boss 18: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में अरुणाचल प्रदेश की ब्यूटी चुम दरांग ने ग्रैंड एंट्री की है। भूमि पेडनेकर की गर्लफ्रेंड रह चुकीं चुम के बारे में जानें कुछ अनसुनी बातें...

---विज्ञापन---

Chum Darang In Bigg Boss 18: टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। इस शो का फैंस पिछले काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। इसकी शुरुआत होते ही उनकी एक्साइटमेंट देखने लायक है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। वहीं 19वें कंटेस्टेंट बनकर ‘गधराज’ आए हैं।

वैसे तो सलमान खान के शो में टीवी के कई जाने-माने चेहरों ने एंट्री ली है, वहीं जिस सेलिब्रिटी पर सभी की निगाहें टिक गईं वो अरुणाचल प्रदेश की ब्यूटी चुम दरांग हैं। शो में उनकी एंट्री के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स जानने के लिए उतावले हो गए हैं, कि आखिर ये हसीना कौन है? वहीं जब अनिरुद्धाचार्य ने उनसे उनके नाम को लेकर पूछा कि क्या पेरेंट्स ने उनका नाम ‘झूम बराबर झूम’ गाने पर रखा गया है तो वो शर्म से लाल हो गईं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

---विज्ञापन---

अरुणाचल की ब्यूटी चुम दरांग कौन?

इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं, जिन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट अपने नाम किए हैं। चुम ‘मिस इंडिया अर्थ 2016’, ‘मिस एशिया वर्ल्ड 2017′ और मिस टियारा इंडिया इंटरनेशनल 2017 का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं उन्होंने साल 2010 में Miss AAPSU (All Arunachal Pradesh Students’ Union) का ताज भी जीता था। इन उपलब्धियों को पाने के बाद चुम दरांग ने ग्लैमर की दुनिया का रुख किया। उन्हें फिल्म ‘बधाई दो’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 को मिल गए फाइनलिस्ट! सलमान खान ने कर दिया खुलासा

---विज्ञापन---

भूमि पेडनेकर की बनी थीं गर्लफ्रेंड

बता दें कि चुम दरांग ने फिल्म ‘बधाई दो’ में भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस फिल्म में उन्होंने भूमि की गर्लफ्रेंड का किरदार प्ले किया था। जाहिर है कि भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म गे कम्युनिटी पर बनी थी, जिसमें सुमन उर्फ भूमि पेडनेकर ने लेस्बियन का किरदार निभाया था। वहीं राजकुमार राव ने गे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भूमि की गर्लफ्रेंड बनकर बड़े पर्दे पर नजर आईं चुम दरांग भी काफी पॉपुलर हो गई थीं।

---विज्ञापन---

रेसिज्म का हो चुकी हैं शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुम दरांग ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इंडस्ट्री में 7 साल तक रहने के बाद भी उन्हें स्ट्रगल करना पड़ रहा है। लोग उन्हें काफी परेशान करते थे। यहां तक कि वो रेसिज्म का शिकार भी हो चुकी हैं। चुम ने बताया था कि जब वो ऑडिशन देने जाती थीं, तब लड़के उन्हें कोरोना कहकर छेड़ते थे।

उस वक्त वो काफी रोने लगी थीं। अब चुम दरांग सलमान खान के शो में धांसू एंट्री कर चुकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि वो शो में रहते हुए किस तरह से फैंस का दिल जीतती हैं।

First published on: Oct 07, 2024 08:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola