Bigg Boss 18: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों बेहद चर्चा में है। दर्शक शो का खूब मजा ले रहे हैं और शो में आ रहे ट्विस्ट इसमें अलग ही तड़का लगा रहे हैं। एक बार फिर से शो ‘वीकेंड का वार’ के करीब है, ऐसे में जाहिर है कि दर्शक बेसब्री से सलमान खान के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया।
घर का माहौल बदला
दरअसल, हाल ही में बिग बॉस का जो प्रोमो वीडियो सामने आया है, उसमें घर का माहौल पूरा ही बदल गया है। जी हां, शो के घर में एकदम हॉरर माहौल बन गया है और सब घरवाले मिलकर यामिनी के साथ प्रैंक करते नजर आए। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले यामिनी की हर मूवमेंट पर नजर रखते हैं। यामिनी कब, क्या कर रही है इस पर हर कोई नजर रखता है।
घरवालों ने यामिनी के साथ किया प्रैंक
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही यामिनी उठती है, तो घर में बात होती है कि वो उठ गई है और पानी पी रही है और अब वॉशरूम जा रही है। इसके बाद विवियन, यामिनी का डराने की तरकीब बताते हैं और सारा उठकर यामिनी के बिस्तर पर चली जाती है। इसके बाद जैसे ही यामिनी वॉशरूम से बाहर आती है, तो वो अपने बिस्तर पर जाती हैं और एकदम से सारा को देखकर चिल्ला देती हैं।
बग्गा के पास डरीं हुई बैठी यामिनी
इसके बाद यामिनी अपने बिस्तर से उठ जाती हैं और सोफे पर सो रहे बग्गा के पास जाती हैं और कहती हैं कि देखो मेरी बिस्तर पर और सारा, यामिनी के बिस्तर पर उल्टा खड़ी होती है। इसके बाद बग्गा कहते हैं कि क्यों कान के पास चिल्ला रही हो, तो यामिनी कहती हैं कि वो देखो वहां पर कोई है, तो बग्गा कहते हैं कि कौन है, कोई भी तो नहीं है वहां पर।
विवियन ने समझाया
इसके बाद बग्गा, यामिनी को उनके बिस्तर की तरफ ले जाते हैं और कहते हैं कि देखो कौन है, बताओ… कोई भी तो नहीं है यहां पर, तो यामिनी कहती हैं कि नहीं बग्गा ये देखो यहां पर है, तो पीछे से आवाज आती है कि यामिनी, सारा अपने बिस्तर पर सो रही है, तो यामिनी कहती हैं कि नहीं मुझे दिख रही है। इसके बाद प्रोमो में सुबह का माहौल नजर आता है और विवियन से कहती हैं कि वो रात को मेरे बिस्तर पर आती है। इसके बाद घर में इस मसले पर बातें होती हैं।
यह भी पढ़ें- Video: ‘सावधानी हटी दुर्घटना घटी….’, कैमरे की ओर देखते ही औंधे मुंह गिरतीं Mouni Roy, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
12 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines