हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shilpa Shirodkar के एविक्शन के 5 कारण, इस वजह से टूटा विनर बनने का सपना

Shilpa Shirodkar Eviction Reason: बिग बॉस 18 से शिल्पा शिरोडकर का सफर खत्म हो गया है। ट्रॉफी के इतने करीब आकर वह घर से बेघर हो गई हैं। आइए जानते हैं शिल्पा के एविक्शन के 5 कारण…

विज्ञापन
Shilpa Shirodkar Eviction. File Photo

Shilpa Shirodkar Eviction Reason: बिग बॉस 18 को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। फिनाले के मिड वीक में आकर शिल्पा शिरोडकर का सफर शो से खत्म हो गया है। उनके एविक्शन से फैंस को भी झटका लगा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर को डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार की फिनाले वीक में एंट्री हुई और उन्होंने अनाउंस किया कि शिल्पा एलिमिनेट हो गई हैं। ट्रॉफी के इतने करीब आने के बाद शिल्पा शिरोडकर को बेघर क्यों होना पड़ा इसके पीछे 5 कारण हैं। आइए जानते हैं…

करण-अर्जुन वाला एंगल

शिल्पा शिरोडकर जब बिग बॉस 18 में आई थीं उसके बाद से उन पर इल्जाम लगते आए हैं कि वह घर में करण-अर्जुन वाला एंगल खेल रहीं थीं। करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की मां बनकर शिल्पा कहीं ना कहीं उन्हीं दोनों के बीच फंसकर रह गईं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: करणवीर को विनर बना सकती हैं ये 5 खूबियां, हर बाजी से पलटा था गेम

खुद की आइडेंटिटी नहीं

बिग बॉस 18 की जर्नी के दौरान शिल्पा शिरोडकर की खुद की आइडेंटिटी नहीं दिख सकी। गेम में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने करण और विवियन का सपोर्ट लिया। दर्शक भी तरस गए ये देखने के लिए कि शिल्पा अकेले गेम खेलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

करणवीर मेहरा को धोखा

शिल्पा शिरोडकर ने शुरुआत से करणवीर मेहरा की सच्ची दोस्त होने का दावा किया लेकिन उन्होंने करण को सबसे पहले बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी किया था। टाइम गॉड टास्क के दौरान भी शिल्पा ने करण की बजाए विवियन को जिताया। उनके इस बिहेवियर से फैंस काफी नाराज थे।

गेम में हमेशा दिखीं कंफ्यूज

शिल्पा शिरोडकर ने शुरुआत से करण और विवियन वाला एंगल अच्छा पकड़ा था लेकिन अपने रिश्तों में एक्ट्रेस हमेशा कन्फ्यूज दिखीं। ऐसा कह सकते हैं कि उनमें स्पष्टता की कमी देखी गई। सलमान खान भी कई बार कह चुके थे कि शिल्पा हमेशा कंफ्यूज रहती हैं।

अन्य के मुकाबले वीक

इस वक्त बिग बॉस 18 में जो कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, उनके हिसाब से देखा जाए तो शिल्पा शिरोडकर का गेम वीक नजर आया है। विनर किसी एक को बनना है। शायद वोटों की कमी की वजह से शिल्पा शिरोडकर के विनर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें