Bigg Boss 18 Finale: जिस पल का इंतजार फैंस को था, वह आ चुका है। बिग बॉस 18 का आज फिनाले है और ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी ये आज पता चल जाएगा। इससे पहले शो में एक और शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है। ईशा सिंह और चुम दरांग के बाद अविनाश मिश्रा फिनाले रेस से बाहर हो गए हैं। बता दें कि अविनाश टॉप 4 में आकर घर से बेघर हुए हैं, जो फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है। उनके एविक्शन के बाद रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा टॉप 3 फाइनलिस्ट बन गए हैं। विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं।
वोटिंग ट्रेंड में कहां थे अविनाश?
बता दें कि बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा की जर्नी काफी शानदार रही है। विवियन डीसेना और ईशा सिंह के साथ उनकी दोस्ती काफी यादगार रही है। कहना गलत नहीं होगा कि अविनाश बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के तगड़े दावेदारों में से एक थे। हालांकि उनके एविक्शन की खबर पहले से सोशल मीडिया पर आने लगी थी। टॉप 4 में आने के बाद फाइनली अविनाश मिश्रा फिनाले की रेस से बाहर हो चुके हैं। उनका एविक्शन टास्क एक्टर जुनैद खान और खुशी कपूर ने कराया। ये दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ को प्रमोट करने के लिए शो में आए थे।
अविनाश मिश्रा की बिग बॉस जर्नी
बता दें कि अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। विवियन के बाद उन्हें बिग बॉस का लाडला कहा जाता रहा है। उनकी जर्नी की बात करें तो बिग बॉस के गेम चेंजर कहना गलत नहीं होगा। जब पूरा घर सिर्फ करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की इर्द-गिर्द था जब अविनाश मिश्रा ने गेम को पलटा और अपना स्ट्रॉन्ग प्वाइंट ऑफ व्यू रखना शुरू किया था। हाल ही में दिखाई गई अविनाश मिश्रा की जर्नी भी फैंस को काफी पसंद आई थी। ये बात अलग है कि अविनाश मिश्रा का विनर बनने का सपना टूट गया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale में ऐसे बेघर हुईं Eisha Singh! वीर पहाड़िया से जुड़ा कनेक्शन
टॉप 3 में कौन-कौन?
बता दें कि अविनाश मिश्रा के एविक्शन के बाद अब फिनाले की रेस में सिर्फ विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल बचे हैं। तीनों कंटेस्टेंट्स के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां विवियन डीसेना को मुनव्वर फारूकी और एमसी स्टैन का तगड़ा सपोर्ट है, तो वहीं रजत दलाल को एल्विश यादव और उनकी आर्मी सपोर्ट कर रही है। करणवीर मेहरा को शिल्पा शिंदे और बरखा बिष्ट के अलावा कई जाने-माने चेहरे सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
1 hr ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
8 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
21 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines