Bigg Boss 18 Finale में ऐसे बेघर हुईं Eisha Singh! वीर पहाड़िया से जुड़ा कनेक्शन

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के फिनाले में आकर ईशा सिंह के विनर बनने का सपना टूट गया है। शो से जुड़ा जाे अपडेट आया है, उसमें ये भी बताया गया है कि उनका एविक्शन कैसे हुआ है?

bigg boss 18 finale eisha singh eliminated at number 6 veer pahariya did eviction task

Eisha Singh. File Photo

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले पर पूरी दुनिया की नजरें बनी हुई हैं। शो के शानदार आगाज के साथ शो में पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। टॉप 6 में आकर ईशा सिंह का सफर शो से खत्म हो गया है। इसी के साथ उनका विनर बनने का सपना टूट चुका है। उनके एविक्शन का टास्क वीर पहाड़िया ने किया जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को प्रमोट करने के लिए आए थे। वहीं विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं। बता दें कि बिग बॉस 18 का फिनाले आज रात 9.30 बजे से कलर्स और जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट हुआ है।

कैसे हुआ ईशा सिंह का एविक्शन?

फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, बिग बॉस 18 के फिनाले में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। ट्वीट के मुताबिक अक्षय कुमार शूटिंग में देरी के कारण सेट छोड़कर चले गए। हालांकि वीर पहाड़िया ने ईशा का एविक्शन टास्क किया। टास्क के दौरान बॉटम फाइनलिस्ट फाइटर प्लेन के सेट के पास खड़े थे। इसके बाद ईशा सिंह के सेटअप में बम विस्फोट हुआ। इस तरह ईशा एलिमिनेट हो गईं।

टॉप 6 में ईशा ने बनाई थी जगह

आपको बता दें कि ईशा सिंह ने बिग बॉस के टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि पिछले कुछ वक्त से जो वोटिंग ट्रेंड्स आ रहे थे, उनमें ईशा सबसे आखिर में थीं। पहले से माना जा रहा था कि ईशा सिंह फिनाले में सबसे पहले बेघर हो सकती हैं। अब फाइनली ईशा बिग बॉस 18 के फिनाले में आकर घर से बेघर हो गई हैं।

टॉप 5 में कौन-कौन?

आपको बता दें कि ईशा सिंह के एविक्शन के बाद टॉप 5 में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग शामिल हैं। अब देखना होगा कि इसके बाद कौन बेघर होता है। आपको बता दें कि लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में फिलहाल रजत दलाल सबसे ऊपर चल रहे हैं। उसके बाद विवियन और तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ