Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) देखने में अब ज्यादा मजा आ रहा है। अब सारे घरवाले खुलकर खेल रहे हैं और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में अपना असली रंग भी दिखा रहे हैं। घर में बड़े बदलाव भी हो रहे हैं। पहले तो 3 ग्लैमरस और बोल्ड वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया अब नए टाइम गॉड बने कंटेस्टेंट और घर के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बीच घमासान मच गया है। नए प्रोमो में ये सब दिखाया गया है जो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा। ऐसे में ये तो कंफर्म है कि आज का एपिसोड मजेदार होने वाला है। आइए देखते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि एक बार फिर बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन गया है।
कौन बना है नया टाइम गॉड
सबसे पहले तो ये जान लें कि आखिर कौन है घर का नया टाइम गॉड जिसके आते ही घर का माहौल अचानक से गरम हो गया है। वो और कोई नहीं बल्कि वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय सिंह राठी ( Digvijay Singh Rathi) हैं। अब आप इस बात से अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि अब उनके हाथ में पावर आने से घर में कौन खुश होगा और किसे मिर्ची लगी होगी। विवियन ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि मेरी ड्यूटी का नाम है मेरी मर्जी।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 को सिनेमाघर में आने से पहले तगड़ा झटका, क्या Allu Arjun की फिल्म नहीं होगी रिलीज?
विवियन और दिग्विजय के बीच मचा घमासान
दिग्विजय के नए टाइम गॉड बनने पर विवियन डीसेना का तो माथा ही ठनक गया है। उन्होंने साफ कह दिया कि वो घर का कोई काम नहीं करेंगे। इस पर टाइम गॉड ने भी एक्शन लेते हुए कह दिया की जो काम नहीं करेगा उसे खाना भी नहीं मिलेगा। इतना कहना था कि कलर्स के लाडले का तो गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अपना असली रंग दिखाते हुए राठी से कहा कि जब तक टाइम गॉड रहेगा मैं कोई काम नहीं करुंगा। किचन में दिग्विजय और विवियन के बीच भिड़ंत हो गई और टाइम गॉड ने विवियन के हाथ से दही का पैकेट लेने की कोशिश की तो वो भी फट गई।
रवि किशन ने बग्गा की लगाई क्लास
आज शुक्रवार है तो घर में रवि किशन के आने की बारी है। ऐसे में प्रोमो में दिखाया गया है कि रवि बग्गा से बोलते हैं कि आप जबरदस्ती ग्रुप का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बीच में करणवीर कूद पड़ते हैं और बग्गा से बोलते हैं कि बग्गा जी कोने-कोने की बाते करते हैं लेकिन कोने में आकर खुद ही वोट मांगते हैं। करण बग्गा को तंज कसते हुए कहते हैं कि चाय पिलाकर वोट मांगना यहां नहीं चलेगा ये आप बाहर जाकर ही करना। वहीं बिग बॉस ने दिग्विजय राठी को भी कशिश को सेफ करने की स्पेशल पावर दी। अब देखना होगा कि वो अपना बदला लेता है या उसे बचाता है।
यह भी पढ़ें:Box Office Collection Report: ‘रूह बाबा’ का कहर बरकरार, जानें अन्य फिल्मों का कैसा है हाल
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines