Bigg Boss 18 Nomination: बिग बॉस 18 इस वक्त सुर्खियों में छाया हुआ है। इसके पीछे कंटेस्टेंट्स तो वजह हैं ही इसके अलावा खुद बिग बॉस की बॉयसनेस भी एक बड़ा कारण है। ऐसा पिछले कई सीजन में होता आया है, जब मेकर्स अपने पसंदीदा घरवाले को सरेआम सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं कुछ घरवाले उनके टारगेट पर रहते हैं। इस सीजन में भी कुछ ऐसी ही छवि दिखाई दे रही है। चाहे रजत दलाल हों या फिर दिग्विजय सिंह राठी, यह हमेशा ही मेकर्स के निशाने पर रहते हैं। एक बार फिर बिग बॉस की पोल खुल गई जब उन्होंने दिग्विजय से नॉमिनेशन कंट्रोल करने की पावर को ही छीन लिया।
बिग बॉस की फिर खुली पोल
बिग बॉस 18 में इस वक्त घर के टाइम गॉड दिग्विजय सिंह राठी हैं। हालांकि उनके कार्यकाल में विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा बगावत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके ग्रुप को कई बार यह कहते देखा गया है कि दिग्विजय को टाइम गॉड की पावर खैरात में मिली है और वह अभी टाइम गॉड इंटर्न हैं। यही वजह है कि विवियन और अविनाश घर के काम भी नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के घर में दिखी ‘भूतनी’! सारा ने Rakhi Sawant को कॉपी कर हिलाया घर
दिग्विजय से छीनी बड़ी पावर
अब बिग बॉस ने बॉयसनेस दिखाते हुए दिग्विजय सिंह राठी से नॉमिनेशन कंट्रोल करने की पावर छीन ली है। जाहिर है कि जो भी सदस्य घर का टाइम गॉड बनता है, उसके पास पावर होती है कि वह घरवालों को नॉमिनेट करने की पावर अपनी मर्जी से देता है। बीते दिन घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। हालांकि टास्क के दौरान बिग बॉस ने टाइम गॉड दिग्विजय को इसे कंट्रोल करने की पावर देने की बजाए यह घरवालों पर छोड़ दिया कि वह किसे नॉमिनेट करेंगे।
घरवालों ने खुद लिया फैसला
नॉमिनेशन टास्क के दौरान दो दोस्तों को आपस में एक दूसरे में से किसी एक को नॉमिनेट करना था। इस दौरान चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन में से श्रुतिका ने नॉमिनेट होने का फैसला किया। वहीं अविनाश और ईशा में से अविनाश ने खुद को नॉमिनेट किया, जबकि विवियन और शिल्पा में से विवियन ने खुद को नॉमिनेट किया। इसी तरह से सभी घरवालों को यह पावर दी गई कि वह खुद नॉमिनेट करने का फैसला लें।
बता दें कि बिग बॉस की बॉयसनेस पहली बार देखने को नहीं मिली है। इससे पहले भी साफतौर पर देखा जा चुका है कि बिग बॉस अपने लाडले विवियन डीसेना को सपोर्ट करते आए हैं। इसके अलावा अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, शिल्पा शिरोडकर भी बिग बॉस के लाडले की लिस्ट में आते हैं।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
41 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines