Bigg Boss 18 के घर में दिखी 'भूतनी'! सारा ने Rakhi Sawant को कॉपी कर हिलाया घर

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सारा अरफीन खान भी नॉमिनेट हैं। ऐसे में दर्शकों की अटेंशन पाने के लिए सारा भूतनी बन गई हैं और घरवालों को डरा रही हैं। इससे पहले नॉमिनेट होने पर उन्होंने पूरा घर सिर पर उठा लिया था।

Bigg Boss 18 Update.

Bigg Boss 18 Update

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 इस वक्त दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। घरवालों के झगड़े और दोस्ती से दर्शकों को भरपूर मसाला मिल रहा है। इस बीच अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है, जो आपको भी शॉक्ड कर सकता है। दरअसल, बिग बॉस के घर में शैतानी आत्मा घुस आई है। आलम यह हुआ है कि उसे देखकर घरवालों की हालत भी पतली हो गई है। रात के अंधेरे में भूतनी को अपने बेड पर देखकर कंटेस्टेंट्स जोर जोर से चिल्ला रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है आखिरकार पूरा मामला…

सारा बन गई भूतनी

बिग बॉस 18 का आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि आज रात नॉमिनेशन टास्क होगा। वहीं दूसरी ओर घर में शैतानी आत्मा यानी भूतनी के आने से घरवालों का हाल बुरा हो गया है। वैसे आपको बता दें कि यह शैतानी आत्मा कोई और नहीं बल्कि सारा खान ही हैं। वह घरवालों के साथ रात के अंधेरे में एक प्रैंक कर रही हैं। वहीं घरवाले उन्हें सच का भूत समझकर डर से चिल्ला रहे हैं।

विज्ञापन

फैन पेज ‘बिग बॉस’ ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सारा अरफीन खान शैतानी आत्मा बनने की कोशिश कर रही हैं। वह किचन एरिया में खड़े होकर अपने फेस पर आटा लगाती हैं। इसके अलावा रजत दलाल उनके चेहरे पर लिपस्टिक से खून बहने का निशान बनाते हैं। वहीं विवियन भी सारा का साथ देते हैं और उन्हें सो रहे घरवालों को डराने के लिए इशारा देते हैं।

विज्ञापन

यामिनी की हालत हुई पतली

सारा अंधेरे का फायदा उठाकर घरवालों को डराना शुरू कर देती हैं। वो यामिनी मल्होत्रा के पास पहुंचती हैं और उनकी चादर को खींचना शुरू कर देती हैं। चाहत और यामिनी अपनी चादर को वापस खींचने की कोशिश करती हैं लेकिन सारा का अजीब सा लुक देखकर यामिनी की हालत पतली हो जाती है। वहीं अन्य घरवाले हैरान रहते हैं कि आखिर घर में यह सब हो क्या रहा है?

विज्ञापन

राखी सावंत को किया कॉपी

बता दें कि बिग बॉस के घर में यह पहली दफा नहीं हुआ है। ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी पहले इस तरह की हरकतें कर चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस 16 में घरवालों के साथ रहते हुए भूतनी बनकर उन्हें काफी डराया था। वहीं अब सारा अरफीन खान भी राखी को कॉपी करते हुए कुछ ऐसा ही करने की कोशिश करती हुई दिखाई दी हैं। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सारा नॉमिनेट हैं। ऐसे में दर्शकों की अटेंशन पाने के लिए यह सारा का एक हथकंडा हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ