Bigg Boss 18, Weekend Ka Vaar, Salman Khan: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों बेहद चर्चा में है। खबरों के बाजार में शो को लेकर तमाम तरह के अपडेट्स मौजूद हैं। हाल ही में आए शो के नए प्रोमो में सलमान खान की जगह एकता कपूर नजर आ रही हैं। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि एकता कपूर ने सलमान खान की जगह क्यों ली है? और सलमान खान क्यों इस बार ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे? आइए जानते हैं…
क्यों ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे सलमान खान?
दरअसल, सलमान खान को लेकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही चिंता बनी हुई है। बाबा के मर्डर के टाइम पर भी ऐसी खबरें आई थी कि सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन सलमान खान अपने वादे पर खरे उतरे और शो में नजर आए। अब शो में नए प्रोमो में एकता कपूर के आने से साफ हो गया है कि इस बार सलमान खान नहीं आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसलिए इस बार वो शो में नजर नहीं आएंगे।
एकता कपूर ने क्यों ली सलमान खान की जगह?
गौरतलब कि एकता कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एकता का फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी देखा गया। वहीं, अब बिग बॉस 18 से एकता का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें भी वो ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का प्रमोशन करती नजर आईं। भले ही इस बार एकता ‘वीकेंड के वार’ पर घरवालों की क्लास लगाएगी, लेकिन इस दौरान वो अपनी फिल्म को भी प्रमोट करेंगी।
प्रोमो में सिर्फ एकता
बिग बॉस में दर्शकों को ‘वीकेंड के वार’ का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग वीकेंड पर सलमान को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड होते हैं, लेकिन अगर इस बार सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे, तो ये फैंस के लिए सच में बेहद मायूसी वाली बात होगी। वीकेंड पर सलमान को देखना और वो जिस अंदाज में घरवालों की क्लास लगाते हैं, उसे मिस करना फैंस के लिए सच में अजीब हो सकता है। हालांकि ये भी हो सकता है कि मेकर्स इस बार कोई सस्पेंस बना रहे हैं और इसलिए प्रोमो में सिर्फ एकता नजर आई हैं। अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान शो में आएंगे या नहीं? क्योंकि सलमान की तरफ से या मेकर्स की तरफ से इसे ऑफिशियल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को क्यों टारगेट कर रही Somy Ali? क्या ये पब्लिसिटी स्टंट था
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines