Vivian Dsena का फायदा उठा रहे ये 5 कंटेस्टेंट्स, शो में सेक रहे अपनी-अपनी रोटियां!

Vivian Dsena Game in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इन दिनों हर कोई विवियन डीसेना के ही ईर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे ये 5 कंटेस्टेंट्स विवियन का पूरा फायदा उठा रहे हैं या फिर कोशिश कर रहे हैं।

Vivian Dsena Game in Bigg Boss 18

Vivian Dsena Game in Bigg Boss 18

Vivian Dsena Game in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में फैमिली वीक हुआ था जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले घर के अंदर आए थे और उन्हें कुछ सलाह भी देकर गए। हालांकि सबसे ज्यादा सुर्खियां इन दिनों विवियन डीसेना बटोर रहे हैं, खासकर जब से उनकी पत्नी नूरन अली उनके दोस्तों अविनाश और ईशा पर सवाल उठाकर गई हैं। अब ऐसा लग रहा है कि विवियन डीसेना की आड़ में अब कई कंटेस्टेंट्स अपनी रोटियां सेक रहे हैं। आखिर कौन-कौन से ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, चलिए आपको बताते हैं।

अविनाश मिश्रा 

अविनाश मिश्रा का गेम प्लान एक्सपोज हो चुका है। विवियन डीसेना की वाइफ ने जिस तरह अविनाश की दोस्ती पर सवाल उठाया है तभी से ही अविनाश पूरी तरह से सकपकाए हुए हैं। वो बार-बार विवियन के पास जा रहे हैं और अपनी सफाई उन्हें पेश कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अविनाश को भी विवियन की अहमियत का पता चल चुका है और वो गेम में उन्हें भी यूज कर रहे हैं।

शिल्पा शिरोडकर 

शिल्पा शिरोडकर ने पहले दिन से ही विवियन डीसेना के साथ अच्छी दोस्ती कर ली थी। शिल्पा ने पूरे गेम में विवियन और करणवीर के एंगल का ही इस्तेमाल किया है। कभी वो विवियन के पास जाकर उन्हें सफाई देते हुए नजर आई हैं तो कभी वो करणवीर को अपनी दोस्ती पर सफाई देती हैं। शिल्पा अभी भी विवियन के पास बार-बार जाकर उनसे माफी मांग रही हैं।

चाहत पांडे

चाहत पांडे एक ऐसी सदस्य हैं जिन्होंने कभी भी विवियन से ज्यादा बात नहीं की है। चाहत और विवियन की कभी बनी भी नहीं है, लेकिन अब गेम में वो भी फ्रंट फुट पर आ गई हैं और जमकर विवियन का इस्तेमाल करने लगी हैं। हाल ही में हमने चाहत को भी विवियन के पास जाकर उनसे बात करते हुए देखा।

श्रुतिका अर्जुन

श्रुतिका अर्जुन भी गेम में आजतक विवियन के साथ बात करते हुए नहीं दिखी थीं। लेकिन अब हाल ही में विवियन की मजबूरी को देखते हुए श्रुतिका ने भी विवियन के मैटर पर अपनी बात रखकर ऐसा लगा कि उनके स्क्रीन टाइम को यूज करने की कोशिश की।

चुम दरांग

चुम दरांग ने भी विवियन को मौका देखकर अपनी बात समझाने की कोशिश की। चुम ने भी विवियन को अविनाश और ईशा से दोस्ती को लेकर सवाल करने के लिए भी कहा। अब विवियन को ये बातें समझाने के पीछे चुम की क्या मंशा थी, ये तो वही बेहतर बता सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ