Eisha Singh Exposed Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने वालीं ईशा सिंह को मीडिया के सवालों ने एक्सपोज कर दिया है। शो में उनके योगदान पर कई बार सवाल उठे हैं। अब ईशा का सबसे बड़ा झूठ एक्सपोज हो गया है। फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान घरवालों से कई तीखे सवाल पूछे गए। करणवीर मेहरा को झूठा और नैरेटिव सेट करने वाला कहने वालीं ईशा का असली चेहरा सामने आ गया है, जब उन्होंने करण की इमेज को अपने दोस्तों के सामने खराब करने की कोशिश की थी। यही नहीं उन्होंने करण की बात को तोड़-मरोड़कर रजत दलाल के सामने रखा था।
फिनाले से पहले ईशा हुईं एक्सपोज
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा सिंह को एक्सपोज करते हुए मीडिया ने पूछा, ‘टैडी टास्क में आपने कहा था कि करण आपके साथ चीप हरकतें करते हैं। टास्क के दौरान आप उन्हें बुला रही थीं। जब करण ने आपसे कहा कि अगर मैं वहां आया तो आप मुझे चीप कहेंगी। इस बात को आपने रजत दलाल के सामने गलत तरह से रखा। आपने कहा कि करण आपको बोल रहे थे कि अगर वो आपके पास आए तो चीप हो जाएंगे।’
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss 18 से बेघर हुईं Chum? बाहर आते ही करणवीर पर फोड़ा बम!
ईशा ने फिर पलटी बात
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए ईशा कहती हैं कि उन्होंने वही कहा था जो करण ने उनसे बोला लेकिन उनके शब्द इधर-उधर हो गए होंगे। इस पर मीडिया ने उनसे कहा कि आपने टोटली करण की बात को गलत तरीके से पेश किया था। इस मैटर पर भी बिग बॉस के घर में अदालत बैठ सकती है।
करणवीर ने क्या कहा था?
आपको बता दें कि यह घटना उस वक्त की है, जब बिग बॉस ने घरवालों को टैडी टास्क दिया था। उस वक्त ईशा ने करण को इशारा करते हुए कहा था कि वह उनके पास आकर बैठ सकते हैं। जब करण ने आने से मना किया और कहा कि अगर वह आए तो उन पर चीप होने का आरोप लगेगा। तब ईशा ने रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना से कहा था कि करण उनके साथ चीप होने की कोशिश कर रहे हैं। यहां देखें पूरा वीडियो…
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines