क्या Bigg Boss 18 से बेघर हुईं Chum? वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई

Chum Darang Eviction Video: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में आकर चुम दरांग का सफर शो से खत्म हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दावा कर रहा है। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

bigg boss 18 chum darang shocking eviction video viral karanveer mehra

Chum Darang Eviction. File Photo

Chum Darang Eviction Video: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में 7 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही बिग बॉस ने सभी घरवालों से कह दिया था कि टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को फिनाले में जगह मिलेगी। उनकी बात से साफ था कि दो शॉकिंग एविक्शन और होंगे। अब खबर है कि चुम दरांग का फिनाले वीक में शॉकिंग एविक्शन हो गया है। यही नहीं उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चुम अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो चुम दरांग के एविक्शन के बाद का है। हालांकि News 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

रिलेशनशिप पर क्या बोलीं चुम?

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक फैन पेज की तरफ से वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ में कैप्शन दिया गया है कि खबरों के मुताबिक चुम दरांग को फिनाले वीक में बेघर कर दिया गया है। उनके एविक्शन से करणवीर मेहरा काफी इमोशनल हो गए और रोने लगे थे।

क्लिप के मुताबिक, चुम दरांग मीडिया के सवालों का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। वह अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए कहती हैं, ‘मुझे कोई भी रिलेशनशिप नहीं चाहिए। मैं अकेले ही खुश हूं। इसलिए रिलेशनशिप के लिए बड़ा ना है।’ इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि चुम दरांग ने करणवीर मेहरा को लेकर यह बात कही है। जाहिर है कि बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करणवीर मेहरा का दोस्ती वाला प्यार दर्शकों को काफी पसंद था।

अरफीन-सारा को लगा था झटका

चुम दरांग के एविक्शन की बात उस वक्त भी काफी चर्चा में आई थी जब शो के एक्स कंटेस्टेंट्स अरफीन खान और सारा खान ने इन खबरों पर हैरानी जताई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में रिपोर्टर जब अरफीन और सारा से कहते हैं कि ‘क्या आपको पता है कि चुम दरांग का एविक्शन हो गया है?’ ये सुनकर दोनों एक्स कंटेस्टेंट शॉक्ड हो गए थे।

वीडियो में अरफीन खान और सारा खान जब रिपोर्टर से पूछते हैं कि यह कब हुआ? ये ऑफिशियल है? इस पर उन्हें हां में जवाब मिलता है। फिनाले वीक में चुम दरांग का एविक्शन वाकई हो गया है, ये कहना मुश्किल है। अगर यह सच हुआ तो फैंस को काफी शॉक्ड लगने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ