Bigg Boss 18 Double EViction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) से दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) बेघर हो गए हैं। वहीं एक और इविक्शन होने को है। जी हां, इस बार बिग बॉस के घर में एक नहीं बल्कि दो इविक्शन होंगे। एक तो हो चुका और दूसरा वीकेंड के वार का इंतजार कर रहा है। राठी के इविक्ट होने का सारा श्रेय श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को जाता है। जी हां, टाइम गॉड (Time God) की पावर आते ही श्रुतिका ने तो अपना अलग ही रंग दिखा दिया है। ये तो आप भी मानेंगे कि दिग्विजय ने उसकी बहुत मदद की थी। लेकिन श्रुतिका ने क्या किया, जिसने दोस्ती निभाई उसी को धोखा दे दिया। आइए जानते हैं वो नाम जो होगा बेघर…
दिग्विजय का घर से कटा पत्ता
श्रुतिका के टाइम गॉड बनते ही पूरे घर के समीकरण चेंज हो गए हैं। उन्होंने पावर मिलते ही सबसे पहले उसी की पीठ में खंजर भोंका जिसने उनका साथ दिया। दिग्विजय राठी को श्रुतिका रैंकिंग लिस्ट में बॉटम में डाला। वहीं टॉप में वो लोग थे जो उनके करीबी हैं। ऐसे में श्रुतिका ने धोखा उसी को दिया जिसने टाइम गॉड बनने में उनकी मदद की।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathi को बेघर होने से बचा सकती थीं श्रुतिका, रैंकिंग में न करती खेला तो हो जाते सेव
इस कंटेस्टेंट की अगली बारी
अब दिग्विजय राठी तो घर से बेघर हो ही गए हैं। वहीं बिग बॉस के फैन पेज की पोस्ट के अनुसार इस बार घर में डबल इविक्शन होने वाला है। जी हैं, दिग्विजय के बाद अगला नंबर है यामिनी मल्होत्रा का। ये हम रैंकिंग लिस्ट के हिसाब से कह रहे हैं, क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट भी मिले हैं और श्रुतिका ने उन्हें रैंकिंग लिस्ट में बॉटम में भी डाला है।
इडिन पर भी गिर सकती है गाज
कहीं न कहीं बेघर होने की गाज इडिन रोज पर भी गिर सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रैंकिंग लिस्ट में वो बॉटम 2 में हैं। तो जाहिर है कि वो भी खतरे के निशान से ऊपर ही हैं। अब कौन बाहर होता है या कौन सेव ये तो वीकेंड के वार में कंफर्म हो जाएगा। पर जहां तक ख्याल है दोनों में से ही कोई एक बाहर होगा।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रही Hina Khan ने शेयर किया खास पोस्ट- लिखा- ‘बिना गलती के आराम करो’
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines