Bigg Boss 18 Double Eviction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का शो लगातार मजेदार होता जा रहा है। सलमान खान के इस शो में बीते दिन तो बहुत ही मजा आया। बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क रखा जो काफी इंट्रेस्टिंग था। दरअसल घरवालों को एक टास्क दिया गया जिसमें दो कंटेस्टेंट को तय करना था की कौन नॉमिनेट होना चाहता है और कौन अपने साथी को सेफ करना चाहता है। इस टास्क को देखने में काफी मजा आया। ऐसे में अब डबल इविक्शन (Bigg Boss 18 Double Eviction) पर भी मोहर लग गई है। साथ ही बिग बॉस ने घर के एक इंसान के हाथ एक खास पावर भी दी। आइए जान लेते हैं कि वो कौन है जिसे मिली खास पावर? लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं कि कौन-कौन हुए नॉमिनेट।
ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
बिग बॉस के घर में कौन से वो कंटेस्टेंट हैं जो नॉमिनेट हुए हैं उनके नाम जानना सबसे पहले बहुत जरूरी है। आइए जान लेते हैं उनके नाम।
1. अविनाश मिश्रा
2. तजिंदर बग्गा
3. सारा अरफीन खान
4. करण वीर मेहरा
5. कशिश कपूर
6. विवियन डीसेना
7. श्रुतिका अर्जुन
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के पिता का निधन, Aashika Bhatia के सिर से उठा साया
इन तीन में से एक होगा बाहर
सबसे पहले तो उन लोगों के बारे में जान लेते हैं जिन्हें बिग बॉस ने सबसे पहले घर से बेघर होने की वार्निंग दे दी है। वो हैं, घर की तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री इडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा। बिग बॉस ने साफ तौर पर तीनों को यादों के कमरे में बुलाकर कह दिया कि अगर आपने इस हफ्ते घरवालों के साथ अपने रिश्ते नहीं बनाए तो आप में से कोई एक घर से बेघर हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे वो घर से आउट हो जाएगा।
बिग बॉस की डबल इविक्शन पर लगी मुहर
टास्क के बाद जो 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं उनके नाम तो आपने देख ही लिए हैं। अब बिग बॉस ने भी डबल इविक्शन पर मोहर लगा दी है। पहले वो बाहर होंगे जो वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं, उनमें से जिसके भी सबसे कम वोट होंगे वो होगा बेघर। इसमें सबसे बड़ा हाथ घरवालों का होगा क्योंकि उन्हीं के वोटों के आधार पर वो घर से बाहर होंगी। दूसरा इविक्शन होगा नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से एक का बाहर जाना। बिग बॉस ने भी साफ बोल दिया कि इस बार दो इविक्शन होने वाले हैं।
दिग्विजय को मिली खास पावर
वहीं बिग बॉस ने टाइम गॉड यानी दिग्विजय को खास पावर दे घर के दो कंटेस्टेंट को सेफ करने के लिए कहा। इस पावर का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने चाहत पांडेय और रजत दलाल को सेफ किया। दोनों को बचाने के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि रजत को इसलिए बचाया क्योंकि टाइम गॉड बनाने में सबसे बड़ा हाथ उसी का है। चाहत को सपोर्ट करने के पीछे उन्होंने कहा कि वो पहले दिन से ही उन्हें बताती हैं कि क्या सही है और क्या गलत।
यह भी पढ़ें: Mahira Sharma कौन? जिनके लिए धड़का Mohammed Siraj का दिल!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines