Digvijay Rathee & Kashish Kapoor Game Exposed: ‘गेम के लिए सबकुछ करेगा’, बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी और कशिश कपूर के ऊपर ये डायलॉग एकदम फिट बैठता है। बिग बॉस के घर के अंदर तो दिग्विजय और कशिश एक दूसरे की तरफ देखने भी पसंद नहीं कर रहे। शो में जिस दिन दोनों की एंट्री हुई तो स्टेज पर सलमान खान के सामने भी दोनों ने एक दूसरे से जमकर बहस की लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों का असली चेहरा बाहर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो इन दिनों काफी वायरल भी हो रहा है जिससे दोनों की घर के अंदर गेम एक्सपोज हो गई है। आखिर क्या है इस वीडियो में, चलिए आपको बताते हैं।
पहले दिन से एक-दूसरे से छत्तीस का आंकड़ा
दिग्विजय और कशिश इससे पहले एक ही शो में साथ नजर आए थे। स्प्लिटस्विला 15 में दोनों ने फिनाले में एक साथ एक टीम बनाई थी लेकिन फिर एक ट्विस्ट आया और कशिश 10 लाख रुपये लेकर शो से बाहर हो गईं। दिग्विजय क्योंकि उनके जोड़ीदार थे इसलिए वो भी आउट हो गए। दिग्विजय का शो को जीतने का सपना कहीं ना कहीं कशिश की वजह से टूट गया। बस इसलिए जब शो के पहले दिन दोनों का बिग बॉस में सलमान खान के सामने आमना-सामना हुआ तब दोनों ने एक दूसरे को जमकर खर-खोटी सुनाई। इसके बाद घर के अंदर आकर भी दोनों ने पहले दिन से ही एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी।
दिग्विजय राठी तो कशिश से इतना ज्यादा खफा नजर आते हैं कि वो कशिश को सीधा ही शो से बाहर भी निकलवाना चाहते हैं। वो नॉमिनेशन्स में कशिश के नाम को सबसे ऊपर रखते हैं। वहीं कशिश भी दिग्विजय को कभी सपोर्ट करते हुए नजर नहीं आती। लेकिन अब दोनों के बाहर के एक वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया।
दिग्विजय-कशिश की बॉन्डिंग अच्छी
शो से बाहर निकलने के बाद कई मौकों पर दिग्विजय और कशिश को एक साथ देखा गया। कई मौकों पर दोनों ने एक-दूसरे के साथ और अपने दोस्तों के साथ टाइम भी स्पेंड किया है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिग्विजय और कशिश को अपने दोस्तों के साथ चिल करते हुए, एक दूसरे के साथ-साथ बैठे हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही अब दोनों का रियल चेहरा सभी के सामने आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि शो के लिए दोनों एक दूसरे से नाराज होने का नाटक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट से पहले Virat Kohli ने गुपचुप मनाई एनिवर्सरी! Anushka Sharma संग तस्वीर वायरल
संबंधित खबरें
400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
19 mins agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
14 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
16 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
17 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
18 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines