Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले करीब है, इससे पहले ही वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) का सफर खत्म हो गया है। राठी के बाहर होने से कहीं न कहीं उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच वहीं अब एक और कंटेस्टेंट पर इविक्शन की गाज गिरने वाली है। वहीं दिग्विजय के बेघर होने में श्रुतिका के साथ इन 8 लोगों का भी हाथ है। आइए जान लेते हैं कि वो कौन-कौन हैं जिनकी वजह से राठी का सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले इस कंटेस्टेंट की ट्रॉफी जीतने की ख्वाहिश अधूरी रह गई।
दिग्विजय राठी हुए बेघर
बिग बॉस 18 में से दिग्विजय राठी का सफर खत्म हो गया है। वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले इस कंटेस्टेंट को लेकर ऐसी उम्मीद तो नहीं थी कि वो इतनी जल्दी घर से बेघर हो जाएंगे, लेकिन अब क्या कर सकते हैं। कहीं न कहीं राठी के बाहर होने के पीछे श्रुतिका अर्जुन का बड़ा हाथ है। अगर वो रैंकिंग लिस्ट में उन्हें बॉटम में नहीं डालतीं तो वो घर से बेघर होते ही नहीं। श्रुतिका ने दोस्त कह राठी की पीठ पर ही खंजर भोंक दिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डबल इविक्शन! दिग्विजय राठी के बाद ये कंटेस्टेंट होगा बेघर
इन लोगों का भी बड़ा हाथ
न सिर्फ श्रुतिका अर्जुन बल्कि घर के अन्य लोग भी हैं जिन्होंने दिग्विजय राठी को बेघर करने में अपना पूरा योगदान दिया। दिग्विजय राठी को श्रुतिका ने सपोर्ट नहीं किया। वहीं बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को एक प्रतियोगी को बॉटम-6 में रखने के लिए पूछा तो सबसे ज्यादा वोट राठी के नाम ही आए और वो किसी एक का नाम बताने को कहा जिसे बाहर होना चाहिए। घर के 8 लोगों ने दिग्विजय का नाम लिया जो बॉटम 6 में आए। उनके नाम हैं रजत दलाल, विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, सारा अरफीन, कशिश कपूर, ईशा सिंह, एडिन रोज, और यामिनी मल्होत्रा।
दिग्विजय के इविक्शन से भड़के फैंस
इस वोटिंग को देख साफ हो गया था कि बिग बॉस के घर में दिग्विजय अकेले पड़ गए थे। तभी तो घर के एक या दो नहीं बल्कि पूरे 8 लोगों ने राठी को बेघर होने के लिए चुना। इस इविक्शन से दिग्विजय राठी के फैंस नाराज हो गए हैं। ऐसे में सभी टाइम गॉड श्रुतिका के खिलाफ हो गए हैं। अब ये तो साफ है कि राठी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है ऐसे में राठी को जनता-जनार्दन की वोटिंग के आधार पर बेघर करना तो बहुत मुश्किल था।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines