Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के इविक्शन (Digvijay Rathee Eviction) ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। कहीं न कहीं वो घर में एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभर रहे थे। लेकिन बीच में ही राठी को बाहर कर दिया गया। उन्हें इविक्ट करने के पीछे टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन के अलावा और भी कई लोगों का हाथ है। कहीं न कहीं घर के अन्य मजबूत कंटेस्टेंट को लग रहा था कि राठी उनकी सफलता में रोड़ा बन सकते हैं। बात सही भी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर दिग्विजय की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में अब उनके बेघर होने से घर के इन कंटेस्टेंट को तगड़ा फायदा होने वाला है। वहीं
Eisha Singh
सबसे पहला नाम आता है ईशा सिंह का जो पूरे 6 हफ्ते के बाद नॉमिनेट हुई हैं, वो भी श्रुतिका की वजह से। हालांकि ईशा कलर्स का बड़ा नाम हैं, लेकिन कहीं न कहीं दिग्विजय के आगे उनकी फैन फॉलोइंग फीकी पड़ रही थी। ऐसे में राठी के बाहर होने से उन्हें तो डेफिनेटली फायदा हुआ है।
Vivian Dsena
कलर्स का लाडला विवियन डीसेना भी इसी लिस्ट में है जो न सिर्फ बिग बॉस का बल्कि ऑडियंस का भी प्यारा है। वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी उनके रास्ते की रुकावट बन रहे थे। जनता की वोटिंग लिस्ट में राठी छाए हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब जब वो बाहर हो गए हैं तो सीधे-सीधे विवियन को फायदा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डबल इविक्शन! दिग्विजय राठी के बाद ये कंटेस्टेंट होगा बेघर
Rajat Dalal
रजत दलाल के समीकरणों को समझना थोड़ा मुश्किल ही है। गेम में आगे चल रहे रजत दलाल की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। लेकिन दिग्विजय उन पर भी भारी पड़ रहे थे। ऐसे में जब घर से बेघर करने के लिए एक कंटेस्टेंट का नाम पूछा गया तो रजत दलाल ने भी दिग्विजय का नाम लिया।
Karanveer Mehra
करणवीर मेहरा के लिए तो सलमान खान से लेकर फराह खान तक ने कहा कि ये शो करणवीर शो होता जा रहा है। लेकिन दिग्विजय राठी एक ऐसे कंटेस्टेंट थे जो उन्हें कांटे की टक्कर दे रहे थे। अक्सर दोनों के बीच विवाद होना आम बात था। अब राठी के बाहर होने से करणवीर के रास्ते का 1 कांटा तो निकल ही गया है।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
Avinash Mishra
अविनाश मिश्रा भी इस लिस्ट में हैं जिनके लिए दिग्विजय राठी रोड़ा बन रहे थे। दोनों के बीच मतभेद भी बड़े थे। टाइम गॉड बनने के बाद भी अविनाश ने राठी की खूब क्लास लगाई थी। बाहर राठी की बढ़ती फैन फॉलोइंग को देख कहीं न कहीं लग रहा था कि विनर की रेस में वो बहुत तेजी से आगे बढ़ने वाले हैं। लेकिन अचानक हुए इविक्शन ने उनकी रफ्तार पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee को बेघर करने में इन 8 लोगों का हाथ, दोस्तों ने भोंका खंजर
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines