Bigg Boss 18: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल 7वें आसमान पर है। हाल ही में शो का प्रोमो भी जारी हुआ है। इसके प्रीमियर की डेट भी रिवील कर दी गई है। शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट भी सामने आई थी, जिसमें टीवी के शाहरुख खान कहे जाने वाले फेमस एक्टर धीरज धूपर का नाम भी था। वहीं अब खबर आ रही है कि शो में एंट्री से पहले ही धीरज शो से बाहर हो गए हैं? आखिर क्या है इसकी वजह?
धीरज धूपर शो से बाहर क्यों हुए?
दरअसल, धीरज धूपर का नाम शो की कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि धीरज शो में नजर नहीं आएंगे। बिग बॉस तक की हालिया पोस्ट के अनुसार, धीरज धूपर अब शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। पोस्ट में बताया गया है कि ईशा कोप्पिकर के बाद अब धीरज धूपर भी बिग बॉस 18 में आने से पीछे हट गए हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि मेकर्स ने शो में आने के लिए उनकी स्पेशल डिमांड को मानने से मना कर दिया हो।
धीरज ने बताई शो में न आने की वजह?
हालांकि अन्य सभी नामों को लेकर कहा जा रहा है कि वे शो के लिए कंफर्म हो चुके हैं। इसके अलावा अगर बिग बॉस खबरी की मानें तो धीरज धूपर इसलिए शो में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि शो में कई बड़े चेहरे आने वाले हैं और वे शो नहीं जीत पाएंगे। इसलिए उन्होंने शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। हालांकि अब सच्चाई क्या है, वह तो खुद धीरज ही जानते हैं।
कंफर्म्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॉस 18 में आने वाले कंफर्म्ड कंटेस्टेंट से अब धीरज धूपर का नाम निकल गया है। अब लिस्ट में निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, निर्रा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देओस्थले, सायाली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे का नाम शामिल है। फाइनल नेगोशिएशन लिस्ट में शहजादा धामी, जान खान, करण वीर मेहरा, ऋत्विक धनजानी, करम राजपाल और पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम शामिल है।
कब होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर?
बता दें कि हाल ही शो का जबरदस्त प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद साफ हो गया है कि शो में इस बार कुछ न कुछ तो अलग और धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा तो हो जाएं तैयार, क्योंकि इस बार मचेगा ‘टाइम का तांडव’।
यह भी पढ़ें- ‘एक रात का रेट’ पूछने पर भड़कीं तारक मेहता… की एक्ट्रेस, बोलीं- दम है तो सामने बात कर
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines