---विज्ञापन---

Vivian Dsena की जीत के रास्ते में कांटे बने 5 कंटेस्टेंट्स, एक तो खुद निकाल फेंका

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में विवियन और ट्रॉफी के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स हैं जो फासला पैदा कर सकते हैं। ये 5 सदस्य कौन हैं चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: बिग बॉस ने प्रीमियर एपिसोड में ही सभी कंटेस्टेंट्स और जनता को ये साफ-साफ बता दिया था कि विवियन डीसेना सिर्फ कलर्स का फेस ही नहीं, बल्कि उनके लाडले भी हैं। शो की शुरुआत में ही ये भविष्यवाणी कर दी गई थी कि विवियन टॉप 2 में शामिल होंगे। इतनी फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी देखकर अभी तक यही माना जा रहा था कि वो ट्रॉफी आसानी से अपने साथ लेकर चले जाएंगे। हालांकि, अब उनकी जीत में कई कांटे नजर आ रहे हैं। एक कांटा तो दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) भी थे, जिसे अब मिड वीक एविक्शन में विवियन ने निकाल फेंका है।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---विज्ञापन---

Karan Veer Mehra

करण और विवियन का शो में छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिल रहा है। कभी ये दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं तो कभी जानी दुश्मन बन जाते हैं। अब विवियन अपनी दुश्मनी का खुलेआम ऐलान कर चुके हैं। हालंकि, करण बार-बार उन्हें दोस्त बोल रहे हैं, लेकिन आज एक बड़ा झगड़ा होगा और करण सब खत्म कर देंगे। इसके बाद करण बदले में विवियन को बर्बाद करने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ रैंकिंग लिस्ट में भी करण-विवियन को अक्सर पछाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

Rajat Dalal

रजत दलाल सिर्फ बाहर ही पहलवान नहीं हैं, वो इस शो में भी सबको पछाड़ रहे हैं। रजत वोट्स के मामले में विवियन पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अगर हिंसा जैसे मुद्दों पर वो बाहर नहीं हुए तो ट्रॉफी उनके हाथ लग सकती है। टॉप 2 में विवियन और रजत के बीच ही मुकाबला दिखाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

Chum Darang

चुम दरंग बिग बॉस की वो प्लेयर हैं जिनके शो में एक हफ्ते भी टिकने की उम्मीद नहीं थी। हालांकि, अब वो ट्रॉफी की दावेदारी में नजर आ रही हैं। चुम इस घर की सबसे मजबूत फीमेल कंटेस्टेंट हैं। बात चाहे टास्क की हो या दोस्ती निभाने की या अपनी बात रखने की चुम सभी सदस्यों पर अकेली भारी पड़ रही हैं। जिस तरह से चुम का गेम निखर रहा है वो विवियन को हराकर विजेता भी बन सकती हैं।

---विज्ञापन---

Avinash Mishra

अविनाश मिश्रा कितने शातिर हैं ये तो हाल ही में नजर आ गया जब उन्होंने अपने भाई जैसे दोस्त को नॉमिनेट किया। इतना ही नहीं उन्होंने ईशा सिंह के साथ मिलकर उन्हें जानकार इम्युनिटी टास्क में भी जीतने नहीं दिया। जिस तरह से अविनाश दर्शकों और विवियन की आंख में धूल झोंक रहे हैं, वो विवियन की जीत के रास्ते में कांटा न भी बनें तो रुकावटें जरूर पैदा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh Famous Review: डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे सारे डार्क चैप्टर, कालिख छिपाने के लिए किया व्वाइट वॉश

---विज्ञापन---

Eisha Singh

ईशा सिंह अपने फायदे के लिए किसी को भी रास्ते से हटा सकती हैं, फिर चाहे वो दोस्त हो या दुश्मन। वहीं, विवियन तो उनकी सच्चाई से वाकिफ ही नहीं हैं। ईशा उनके लिए वो खतरा है जो दुश्मन से भी बड़ा है। दरअसल, ईशा दोस्त के भेस में भेड़िया बन चुकी हैं जो विवियन को जीत से दूर कर सकती हैं।

First published on: Dec 20, 2024 06:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola