Bigg Boss 18 में इन 4 में से कटेगा किसी का पत्ता, 'बॉटम 4' में आया पूरा एक ग्रुप

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते दिग्विजय राठी के बाद एक और कंटेस्टेंट बेघर होने वाला है। बॉटम 4 में किस-किसका नाम है, चलिए जानते हैं।

Bigg Boss 18 Yamini Malhotra Edin Rose Sara Arfeen Khan Kashish Kapoor

Bigg Boss 18 Yamini Malhotra Edin Rose Sara Arfeen Khan Kashish Kapoor file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में पहली बार नॉमिनेशंस में मेकर्स ने ऐसा खेल खेला है, जिसमें सभी घरवाले फंस गए हैं। ग्रुप में चल रही लड़ाइयां इतनी बोरिंग हो चुकी थी कि मेकर्स ने बहाना ढूंढकर वही किया जो वो करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने घर की टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने कंधे पर बंदूक रखकर चलाई है, वो सभी देख सकते हैं। फिलहाल नतीजा यही है कि इस हफ्ते पूरा का पूरा घर नॉमिनेटेड है। यानी हर किसी के सिर पर खतरा मंडरा रहा है।

मिड वीक एविक्शन में दिग्विजय राठी हुए आउट

अब ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले में करीब 4 हफ्ते ही बचे हैं और इतनी दूर पहुंचकर किसी का सफर इस वीकेंड के वार पर खत्म हो जाएगा। हालांकि, वीकेंड का वार एपिसोड से पहले ही एक कंटेस्टेंट का पत्ता तो शो से कट ही गया है। दरअसल, आज रात मिड वीक एविक्शन होने वाला है। सभी कंटेस्टेंट खुद ही एक सदस्य की किस्मत का फैसला करेंगे और उसे शो से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ढेर सारे वोट्स हासिल करने के बावजूद शो से आउट हो गए हैं।

विज्ञापन

श्रुतिका को छोड़ खतरे में सारे घरवाले

अब उनके जाने के बाद श्रुतिका टाइम गॉड होने की वजह से सेफ हैं। उनके अलावा विवियन डीसेना (Vivian Dsena), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह (Eisha Singh), चुम दरांग (Chum Darang), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), रजत दलाल (Rajat Dalal), सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan), कशिश कपूर (Kashish Kapoor), चाहत पांडे (Chahat Pandey), यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) और एडिन रोज (Edin Rose) इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं। वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, विवियन, रजत, करण, अविनाश को सबसे ज्यादा वोट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

किन 4 पर मंडरा रहा एविक्शन का खतरा?

उनके बाद ईशा, चाहत, चुम और शिल्पा नजर आ रही हैं। बॉटम 4 की बात करें तो पूरा एक ग्रुप अब खतरे में है। सारा, यामिनी, एडिन और कशिश वोटिंग में बाकी कंटेस्टेंट्स से पीछे हैं। यानी इन चारों में से किसी एक का ही शो से आउट होना तय है। अब जनता का फैसला क्या है ये तो वीकेंड का वार पर ही पता चलेगा, लेकिन गेम प्ले देखते हुए यामिनी और एडिन में से ही किसी एक के बेघर होने की संभावना नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ