Bigg Boss 18 Popularity Ranking: ‘बिग बॉस 18’ में अब सभी कंटेस्टेंट्स की गेम धीरे-धीरे एक्सपोज होती जा रही है। हाल ही में फराह खान ने एक-एक करके कंटेस्टेंट्स को अपने कटघरे में बुलाया और उनकी गेम को सभी के सामने ला दिया। इसी बीच अब शो में सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट कौन है, इस हफ्ते की रैंकिग के हिसाब से कौन नंबर 1 पर है और कौन नहीं चलिए आपको बताते हैं।
चुम दरांग
इस हफ्ते पॉपुलेरिटी रैंकिंग के हिसाब से नंबर 5 पर चुम दरांग का नाम सामने आया है। चुम की करणवीर और शिल्पा के साथ दोस्ती को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा अब चुम गेम में भी खुलकर सामने आने लगी है।
दिग्विजय राठी
चुम से पहले पॉपुलेरिटी रैंकिंग में नंबर 4 पर दिग्विजय राठी का नाम सामने आया है। दिग्विजय ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी गेम में भी सुधार होता गया। दिग्विजय ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं।
विवियन डीसेना
काफी समय तक नंबर 1 पर राज करने वाले विवियन डीसेना इस बार इस लिस्ट में नबर 3 पर आ गए हैं। विवियन की पॉपुलेरिटी पहले जैसी ही है बस फर्क इतना आ गया है कि अब उनकी गेम से ज्यादा फैंस को दूसरे कंटेस्टेंट्स की गेम पसंद आ रही है।
करणवीर मेहरा
शो में हर तरफ छा जाने वाले करणवीर मेहरा इस लिस्ट में नंबर 2 पर हैं। उनका नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया है, हालांकि पिछला पूरा हफ्ता सिर्फ करणवीर की गेम के ही ईर्द-गिर्द घूमा है लेकिन इस सूची में उनका नाम टॉप पर नहीं है, जिसके बाद उनके फैंस भी सोच में पड़ गए हैं, आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।
रजत दलाल
‘बिग बॉस तक’ की पोस्ट के मुताबिक इस हफ्ते रजत दलाल सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट बने हैं। रजत दलाल हर मुद्दे पर अपनी राय रखते आते हैं। उनका गेम में योगदान भी बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: क्या Karanveer का फिर टूटेगा दिल! Chum Darang के एविक्ट होने के कितने थे चांस?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
8 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
10 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
10 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
11 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
12 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
13 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines