क्या Karanveer का फिर टूटेगा दिल! Chum Darang के एविक्ट होने के कितने थे चांस?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में करणवीर और चुम दरांग की बॉन्डिंग में अब बड़ी फूट पड़ गई है। चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या हुआ जो दोनों की दोस्ती में दरार दिख रही है।

Chum Darang Karanveer

Chum Darang Karanveer

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में  करणवीर मेहरा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में वीकेंड का वार पर फराह खान ने आकर करणवीर मेहरा की जमकर तारीफ की है। फराह ने कहा है कि पूरी की पूरी गेम ही सिर्फ करणवीर के ही आस-पास घूम रही है और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स सिर्फ उन्हीं के बारे में बात करते हैं। इसी बीच वीकेंड का वार के एपिसोड में कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद अब करणवीर और चुम दरांग की पक्की दोस्ती में दरार पड़ती हुई नजर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं करणवीर और चुम दरांग की दोस्ती में फूट आखिर कैसे पड़ गई।

विज्ञापन

करणवीर ने लिया सारा का नाम

दरअसल शो की होस्ट फराह खान ने सभी कटेस्टेंट्स से कहा कि वो एक-एक कर अपना नाम बताएं जिसे घर जाना चाहिए। जो लोग इस बार नॉमिनेट थे उनमें से सभी कंटेस्टेंट्स को एक कंटेस्टेंट का नाम देना था। इसी प्रक्रिया के दौरान बहुत सारे लोगों ने चुम दरांग का नाम लिया वहीं बहुत सारे कंटेस्टेट्स ने कशिश कपूर का भी नाम लिया। इसी दौरान जब करणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कशिश का नाम नहीं बल्कि सारा का नाम लिया। सारा का नाम उससे पहले सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट द्वारा लिया गया था। ऐसे में करणवीर और शिल्पा द्वारा सारा का नाम लेना चुम को काफी खटक गया।

विज्ञापन

दिग्विजय-चाहत ने उठाए दोस्ती पर सवाल

इस प्रक्रिया के बाद फराह ने बताया कि इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हो रहा है लेकिन इसके बाद चाहत पांडे और करणवीर ने करणवीर की दोस्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आपके लिए चुम की दोस्ती से बढ़कर सारा की दुश्मनी है। इस पर करणवीर के पास कोई जवाब नहीं था। उनके पास कुछ भी कहने के लिए नहीं था। करणवीर ने इस पर कहा कि मैंने अपनी तरफ से गणित लगाया था, मुझे पता था कि मैं क्या कर रहा हूं।

विज्ञापन

चुम ने करणवीर-शिल्पा से जताई नाराजगी

इसके बाद चुम दरांग ने भी शिल्पा और करणवीर से सवाल पूछा कि आपने क्यों नंबर्स के हिसाब से वोट नहीं किया। जबकि आपको पता था कि मैं आउट हो सकती थी। करणवीर ने इस पर कहा कि मैंने अपनी तरफ से सारा गणित लगा दिया था।

करणवीर ने क्या गणित लगाया?

दरअसल जब पूरी प्रक्रिया के दौरान करणवीर का नंबर आया तो कशिश कपूर को पहले से ही सबसे ज्यादा वोट्स मिल चुके थे। ऐसे में करणवीर को पता था कि अब चाहे वो कशिश का नाम लें या ना लें, वैसे भी कशिश जा रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ