Bigg Boss 18 Contestants Crossed Limits: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में सभी कंटेस्टेंट अब बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं और अपना खेल दिखा रहे हैं। कलर्स टीवी पर आने वाले शो की टीआरपी भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हाइ वोल्टेज ड्रामा वाले इस शो में कई बार ऐसा हुआ है जब कंटेस्टेंट ने मर्यादा की हदें पार कर दी हैं। बीते दिन के शो में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। आइए आज हम उन कंटेस्टेंट के बारे में जान लेते हैं जो अक्सर मर्यादा की हदें पार करते हैं।
सारा अरफीन खान
सबसे पहले लिस्ट में आएगा सारा अरफीन खान का जिन्होंने बीते दिन शिल्पा शिरोडकर के पिता के बारे में गंदा बोला। वहीं वो दिग्विजय संग भी लड़ पड़ीं और उनके पिता के बारे में एकदम से बोल पड़ीं तेरा बाप मर जाए। इस बात राठी भड़क उठता है और उल्टा सारा को बोलता है। इस बात पर सारा बोलती हैं कि मेरा बाप तो मर गया है।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा होते हुए भी नरगिस पर फिदा थे राज कपूर, दिल टूटते ही शराब में डूबे और हुई ऐसी हालत
करणवीर मेहरा
इस लिस्ट अगला नाम आता है करणवीर मेहरा का जो एक बार नहीं बल्कि कई बार मर्यादा की हदें पार कर चुके हैं। अब शिल्पा शिरोडकर के बारे में भी उन्होंने कितनी ही बार ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है कि वो रो पड़ी हैं। वहीं उन्होंने ईशा से भी कहा था कि अगर मैं पास आ गया तो तुम दूर भागोगी और मुझे गालियां दोगी। ऐसे ही और भी कई सारे ऐसे किस्से हैं जब-जब करणवीर ने मर्यादा की हदें पार की हैं।
ईशा सिंह
पहली महिला टाइम गॉड बनी ईशा सिंह ने भी मर्यादा की हदें पार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। टाइम गॉड वाले टास्क में ही आपने देखा होगा कि कैसे वो करणवीर मेहरा को उकसाती हैं और कहती हैं आ मेरे पास। हालांकि इस बात पर करण ने भी पलटवार किया और ईशा को लोगों ने काफी ट्रोल किया।
यह भी पढ़ें: नागा की जिंदगी से समांथा क्यों एग्जिट? शोभिता की कैसे हुई एंट्री!
अविनाश मिश्रा
ईशा सिंह के जिगरी यार अविनाश मिश्रा का नाम भी इस लिस्ट में आता है जो मर्यादा की हदें पार करने से नहीं चूकते। उन्होंने चाहत के साथ तो इतनी सारी बदतमीजी की है कि उन्हें गिनना भी मुश्किल है। कभी उसे गवार बोला तो कभी उसके सामने अपनी शर्ट उतारने की बात कही। ये किसी के चरित्र पर उंगली उठाने से कम नहीं है।
तजिंदर बग्गा
भोले भाले से दिखने वाले तजिंदर बग्गा भी किसी से कम नहीं हैं। अरफीन शो से बाहर क्या हुए उन्होंने तो सारा पर डोरे डालने शुरू कर दिए। कभी कहते हैं कि सारा तू बन जा मेरी बडी। तो कभी कहते हैं कि अब हमारे बीच में अरफीन नहीं है। वहीं बीते दिन तो उन्होंने खुल्लम-खुल्ला कहा कि अरफीन को गए हुए एक महीना हो गया है लेकिन उन्होंने कभी भी सारा को पति की कमी महसूस नहीं होने दी।
यह भी पढ़ें: लेटेस्ट ट्रेंड में कौन हो रहा बेघर, नॉमिनेशन में कौन टॉप पर?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines