Bigg Boss 18: लेटेस्ट ट्रेंड में कौन हो रहा बेघर, नॉमिनेशन में कौन टॉप पर?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड आ गया है, जिसमें वो नाम सामने आ गए हैं जो टॉप पर हैं और जिन पर इविक्शन की तलवार लटक गई है। चलिए आप भी जान लीजिए…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Latest Trend: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) इतना ज्यादा एंटरटेनिंग होता जा रहा है कि देखने वालों को बहुत ही मजा आ रहा है। हर दिन शो की टीआरपी आसमान छू रही है। पहले ईशा सिंह (Eisha Singh) के हाथ में टाइम गॉड (Time God) की पावर थी, लेकिन अब एक बार फिर से रजत दलाल के हाथ में ये पावर आ गई है। ऐसे में कहीं न कहीं उन लोगों की सांसे अटक गई हैं जिनका रजत से 36 का आंकड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड भी आ गया है जिसमें ये साफ दिखाई दे रहा है कि कौन आगे बढ़ने की रेस में आगे हैं, और कौन हैं जिन पर इविक्शन की तलवार लटक रही है। आइए जान लेते हैं उनके बारे में…

विज्ञापन

कौन है टॉप पर

अब सबसे पहले उस इंसान का नाम ले लेते हैं जो टॉप लिस्ट में हैं। उनका नाम है करणवीर मेहरा जिन्हें जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। न सिर्फ घर में बल्कि बाहर भी लोगों को उनका खेल काफी पसंद आ रहा है। वोटिंग ट्रेंड में भी इसका सबूत मिल गया है क्योंकि उन्हें जनता के सबसे वोट उन्हें ही मिले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

करण के बाद कौन टॉप 3 में

अब उनके नाम जान लेते हैं जो टॉप 3 में हैं। करणवीर का नाम तो आपको पता ही चल गया है कि वो नंबर 1 पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं दिग्विजय राठी, नंबर तीन पर हैं चुम दरांग हैं। ऐसे में कहीं न कहीं साफ दिखाई दे रहा है कि करण और चुम के बीच टक्कर कांटे की है।

किस पर लटकी इविक्शन की तलवार

अब उनके नाम जान लेते हैं जिन पर इविक्शन की तलवार लटकती नजर आ रही है। इस लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान का नाम है। हालांकि जनता के नजरिए से देखा जाए तो सारा अरफीन का नाम लिस्ट में सबसे नीचे है जिनके घर जाने के चांस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ