Sara Afreen Khan Features in Singham Again: ‘बिग बॉस 18′ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है, हाल ही मे शो में सलमान खान के साथ मंच पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन साथ नजर आए थे। इस दौरान ‘वीकेंड का वार’ पर फैंस को सिंघम और चुलबुल पांडे का रियूनियन देखने को मिला था। बस इसी तरह फिल्म में भी सलमान खान के कैमियो के साथ फैंस को एटंरटेनमेंट का फुल डोज देखने को मिलेगा। इसी बीच रोहित शेट्टी ने मंच पर ऐलान किया कि बिग बॉस 18 की एक कंटेस्टेंट भी रोहित की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट, चलिए आपको बताते हैं।
सारा अफरीन होंगी फिल्म का हिस्सा
बिग बॉस 18 के हाल ही के एक एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे, तब ये जानकारी सामने आई कि एक ‘बिग बॉस 18’ की एक कंटेस्टेंट भी फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आएंगी। सलमान खान को लेकर पहले ही ऐलान हो चुका है कि वो फिल्म में चुलबुल पांडे के अपने किरदार के कैमियो में नजर आने ही वाले हैं। सलमान के अलावा जिस बिग बॉस की कंटेस्टेंट को फिल्म में देखा जा सकेगा वो हैं सारा अफरीन खान। जी हां सारा पहले भी रोहित की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में काम कर चुकी हैं और अब फिर से उनकी एक नई भूमिका में वापसी करने वाली हैं।
चुलबुल के अलावा सिम्पा और सूर्यवंशी भी दिखेंगे
सलमान खान अपने डबंग के किरदार ‘चुलबुल पांडे’ के साथ अजय देवगन के ‘सिंघम’, रणवीर सिंह के ‘सिम्बा’ और अक्षय कुमार के वीर ‘सूर्यवंशी’ के साथ सीन करते हुए नजर आएंगे। इस तरह ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में एक पूरा कॉप यूनिवर्स देखने को मिलेगा।
फिल्म में दिखेगी जबरदस्त स्टारकास्ट
‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे नामचीन सितारे शामिल हैं। ये फिल्म कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं।
‘भूल भुलैया 3’ से होगी फिल्म की टक्कर
इस फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार है, क्योंकि ये रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइज का एक अहम हिस्सा है। वहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के साथ ‘सिंघम अगेन’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन अपने रूह बाबा के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही इसमें विद्या बालन, त्रिप्ती डिमरी और माधुरी दीक्षित भी हैं।
यह दोनों फिल्में एक ही दिन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। ‘सिंघम अगेन’ को बड़े बजट के साथ लगभग 350 करोड़ रुपये में बनाया गया है, जबकि ‘भूल भुलैया 3’ को बनाने में भी लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘Ratan Tata ने मुझसे मांगे पैसे, यकीन नहीं हुआ’, KBC 16 में दोस्त को याद कर भावुक हुए Amitabh Bachchan
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
15 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines