Bigg Boss 18: बिग बॉस में पिछले कुछ दिनों से ड्रामा कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। अब तक शो में 2 तरह के कंटेस्टेंट्स देखने को मिले हैं। एक वो जो सबके साथ घुलते-मिलते हैं, अपने ओपिनियन देते हैं और लोगों को एंटरटेन करते हैं। दूसरे वो जो शो में हैं भी या नहीं दर्शकों को पता भी नहीं चलता। न तो इनकी आवाज सुनाई देती है और न ही ये स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। दूसरी कैटेगरी की लिस्ट में मुस्कान बामने (Muskan Bamne), तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) और चुम दरांग (Chum Darang) जैसे नाम शामिल हैं।
चुम दरांग ने पलटा गेम
लेकिन अब शो में एक बड़ा चमत्कार हो गया है। सबसे शांत रहने वालीं और यूट्यूब की शार्ट ऐड की तरह शो में नजर आने वालीं चुम दरांग अब एक्टिव मोड़ में आ गई हैं। पिछले 2 दिन से उन्होंने कंटेंट की कमान संभाल ली है। अब अचानक ऐसा कैसे हो गया ये तो फैंस भी समझ नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें, हाल ही में चुम और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला है। इन दोनों में इतनी लड़ाई हुई कि बिग बॉस ने अविनाश को घर से बाहर ही निकल दिया।
चुम दरांग ने लिए एक के बाद एक पंगे
बिग बॉस के इस सीजन में इतने बेबाक होकर अगर कोई लड़की अभी तक लड़ी है तो वो सबसे चुप रहने वालीं चुम दरांग ही हैं। उनका गुस्से में वो रूप सामने आया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। वो बेहद बेबाकी से अविनाश से भिड़ी और वो भी किसी की मदद के बिना। बुलंद आवाज दिखने के बाद अब आज के एपिसोड में भी चुम दरांग का राउडी रूप नजर आने वाला है। राशन को लेकर अब उनका पंगा चाहत पांडे (Chahat Pandey) के साथ होगा। वो उन्हें खाना बनाने नहीं देंगी और इस दौरान उनका फायरी अंदाज देखकर चाहत भी कुछ नहीं कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें: ये 5 एक्ट्रेस पहली बार रखेंगी पति के लिए करवा चौथ, एक तो पिछले हफ्ते से हैं बेड रेस्ट पर
करण वीर मेहरा की वजह से आया चुम में बदलाव?
अब चुम को इस रूप में देखकर दर्शक भी इम्प्रेस हो सकते हैं। वो वैसे तो कुछ नहीं बोलतीं लेकिन उन्हें कम नहीं आंका जा सकता। वैसे उनके इस तीखे तेवर के पीछे करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) का हाथ लग रहा है। दरअसल, हाल ही में करण ने चुम को बिठाकर समझाया था कि उन्हें खुलना चाहिए और शो में अपना योगदान देना चाहिए। अब लगता है करण के मोटिवेशन के बाद उन्होंने शो में कुछ करने की ठान ली है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
16 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines