ये 5 एक्ट्रेस पहली बार रखेंगी पति के लिए करवा चौथ, एक तो पिछले हफ्ते से हैं बेड रेस्ट पर

Karva Chauth 2024: इस साल कई एक्ट्रेसेस शादी के बाद पहला करवा चौथ रखने वाली हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस किस एक्ट्रेस का नाम है।

Karva Chauth 2024

Karva Chauth 2024

Karva Chauth 2024: इस साल का करवा चौथ कुछ सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाला है। हाल ही में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक के बाद एक शादियां हुई हैं। कई सेलेब्स लम्बे समय तक डेट करने के बाद अपने पार्टनर संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में इस साल कई एक्ट्रेसेस अपने पति की लम्बी उम्र के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

विज्ञापन

Taapsee Pannu

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने चोरी छिपे अपने बॉयफ्रेंड मैथियस बो से शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। बेहद सादगी के साथ परिवार के लोगों के बीच एक्ट्रेस ने शादी की थी और बाद में सोशल मीडिया पर उनकी सीक्रेट वेडिंग के कुछ वीडियो लीक हो गए थे जिसे देखकर फैंस भी चौंक गए थे। वहीं, इस साल तापसी का पहला करवा चौथ है। अब वो इसे भारत में रखेंगी या विदेश में वो नहीं पता। दरअसल, मैथियस बो डेनमार्क के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

Kriti Kharbanda

कृति खरबंदा ने एक्टर पुलकित सम्राट से इसी साल मार्च में शादी की है। दोनों अपनी शादी में कई फंक्शन्स पर इमोशनल होते हुए नजर आए थे। दोनों ने बेहद पारंपरिक अंदाज में शादी की थी और उसके बाद कृति की पहली रसोई की रस्म भी की गई थी। बाद में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि पुलकित ने भी हलवा बनाकर पहली रसोई की रस्म निभाई थी। ऐसे में कृति के साथ उनके पति पुलकित भी पहले करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं।

विज्ञापन

Rakul Preet Singh

इस साल फरवरी में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी सात फेरे लिए थे। कपल ने बड़े ही धूम धाम से शादी रचाई और अब जल्द ही रकुल प्रीत सिंह पहली बार अपने पति जैकी भगनानी के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस इस वक्त घायल हैं और वो बेड रेस्ट पर हैं। उन्हें ठीक होने में अभी भी एक हफ्ता लग सकता है।

विज्ञापन

Aditi Rao Hydari

अदिति राव हैदरी 16 सितंबर को ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंधी हैं। 400 साल पुराने मंदिर में कपल ने शादी रचाई थी। इनकी शादी बेहद सादगी और शांति के साथ हुई थी। अब ये अदिति का सिद्धार्थ के लिए पहला करवा चौथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Surbhi Chandna

सुरभि चंदना की शादी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं। एक्ट्रेस का वेडिंग आउटफिट लोगों को इतना पसंद आया कि सभी दुल्हन उनके लुक को कॉपी कर रही हैं। इसके अलावा अपनी शादी में कपल ने जिस तरह से एक-दूसरे के लिए गाना गया था वो भी फैंस को इम्प्रेस कर गया। अब सुरभि चंदना पहला करवा चौथ कैसे मनाएंगी ये जानने के लिए भी सभी एक्साइटेड हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ