Chahat Pandey 5 Lies Exposed: बिग बॉस 18 में चाहत पांडे इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर चाहत के झूठ का पर्दाफाश किया है। हालांकि चाहत पांडे ने इस दौरान बॉयफ्रेंड होने की बात को पूरी तरह से नकारा लेकिन मेकर्स ने चाहत की तस्वीर दिखाई जिसके बाद उनका राज खुल गया। साथ ही चाहत की मां का दावा भी खारिज हो गया जिसमें उन्होंने कहा था कि आजतक चाहत का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।
चाहत पांडे का रूमर्ड बॉयफ्रेंड
चाहत पांडे को लेकर उनकी मां ने दावा किया था कि उनका आजतक कोई बॉयफ्रेंड नहीं था लेकिन सोशल मीडिया पर चाहत की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो एक केक के साथ नजर आ रही हैं। इस केक के साथ लिखा हुआ है कि हमें 5 साल हो गए लव। चाहत इस तस्वीर में काफी खुश लग रही हैं। इस तस्वीर को सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स को भी दिखाया।
चाहत पांडे का डांस वीडियो
चाहत पांडे को लेकर उनकी मां ने दावा किया था कि वो कभी भी छोटे कपड़े नहीं पहनती है। लेकिन सोशल मीडिया पर चाहत के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो पार्टी के कपड़ों में डांस करते हुए नजर आ रही है। चाहत के इन वीडियोज को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे चाहत का झूठ पकड़ा गया है।
मामा के घर उत्पात मचाने का आरोप
इतना ही नहीं चाहत और उनकी मां पर उन्हीं के मामा के घर में जबरदस्ती घुसकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। चाहत और उनकी मां का इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।