Bigg Boss 18: फिनाले से पहले बिगड़ा 5 कंटेस्टेंट्स का गेम, फैमिली के आने से बढ़ी मुश्किलें!

Bigg Boss 18 Family Week: बिग बॉस 18 में इन दिनों ड्रामा और एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देखने को मिल रहा है। फैमिली वीक के बाद आखिर वो कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी गेम बिगड़ गई है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Family Week

Bigg Boss 18 Family Week

Bigg Boss 18 Family Week: बिग बॉस 18 में हाल ही में फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट्स के परिजन घर के अंदर गए, जिसके बाद काफी ड्रामा और इमोशन्स का सैलाब देखने को मिला। इस दौरान कई कंट्स्टेंट्स को उनके परिजनों ने गेम को लेकर सुझाव दिए जिसके बाद कंटेस्टेंट्स की गेम पहले से बिगड़ती हुए दिखाई दे रही है। आखिर ऐसे कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना के गेम में बड़ा बदलाव अब देखने को मिल रहा है। विवियन की वाइफ नूरन अली ने उन्हें अविनाश और ईशा को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे दोस्तों से अच्छे दुश्मन होते हैं। बस इसी के बाद अब विवियन की गेम बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है। विवियन को लेकर सलमान खान ने भी कह दिया उनकी गेम अब ओवर हो चुकी है। सलमान ने विवियन को लेकर कहा कि वो अपने होम ग्राउंड पर ही ठीक से खेल नहीं पा रहे हैं।

चाहत पांडे

चाहत पांडे की मां ने जिस तरह आकर कुछ कंटेस्टेंट्स पर हमला बोला है, उसके बाद से ही उनकी बेटी चाहत को उसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। वीकेंड का वार पर भी सलमान ने चाहत को इसके लिए खूब खरी-खोटी सुनाई। चाहत का गेम पूरी तरह से बिगड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इन दिनों चाहत के बॉयफ्रेंड को लेकर भी काफी बवाल मचा हुआ है।

अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा को तो फैमिली वीक के दौरान पूरी तरह एक्सपोज कर दिया गया। अविनाश को कई कंटेस्टेंट्स के परिजनों ने टारगेट किया। विवियन की वाइफ ने को उनके गेम को ही एक्सपोज कर दिया। जाहिर है अविनाश का गेम भी फिलहाल पूरी तरह से हिल चुका है।

ईशा सिंह 

ईशा सिंह का भी गेम अब पूरी तरह से बिगड़ चुका है। ईशा को लेकर भी कहा जा रहा है कि वो यहां तक अविनाश के दम पर पहुंची हैं। उनकी मां ने भी आकर ईशा के ही गेम में कुछ खामियां बता दीं।

रजत दलाल

रजत दलाल का गेम भी फिलहाल ज्यादा मजबूत तो दिखाई नहीं दे रहा है। रजत की मां के आने के बाद से ही वो गेम में काफी नरम पड़ गए हैं। हालांकि रजत को बाहर से बहुत ज्यादा सपोर्ट है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ