Bigg Boss 18 के लिए कन्फर्म हुए ये 3 कंटेस्टेंट, एक ने प्रोड्यूसर पर लगाया था गंभीर आरोप

Confirmed Contestants of Bigg Boss 18: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के लिए अब तीन नाम कन्फर्म्ड बताए जा रहे हैं। चलिए बताते हैं उन नामों के बारे में।

Bigg Boss 18 Confirmed Contestants

Bigg Boss 18 Confirmed Contestants

Confirmed Contestants of Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसमें एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग खान ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए फिर से वापस आ गए हैं। इस बार के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई हस्तियों का नाम जुड़ गया है। शो के प्रीमियर में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं और सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में तीन कंटेस्टेंट्स की एंट्री अब कन्फर्म्ड बताई जा रही है। जी हां इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो इन तीनों ने ही शो को करने के लिए हां कर दी है। इसके अलावा शो को लेकर कई और बड़े चेहरों को भी नाम आ रहा है, चलिए आपको बताते हैं किन-किन कंटेस्टेंट का नाम अब शो के लिए कन्फर्म्ड बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

नायरा बनर्जी ने शो करने के लिए की हां

इंडियन एक्सप्रेस की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नायरा बनर्जी जो कि पिछले साल खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दी थीं, वो अब बिग बॉस के घर में कदम रखने जा रही हैं। नायरा ने मेकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। वहीं तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की साली शिल्पा शिरोडकर भी इस बार सलमान खान के शो के लिए कन्फर्म्ड बताई जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

इसके अलावा जो तीसरा नाम शो के लिए फाइनल बताया जा रहा है वो है टीवी एक्ट्रेस मीरा देवस्थले का जिन्होंने कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। मीरा इसी साल अपने शो के प्रोड्यूसर को लेकर काफी विवादों में भी आ गई थीं। दरअसल मीरा ने अपने शो के निर्माता पर पैसे ना देने का आरोप लगाया था। मीरा ने कहा था कि वो अपने शो के पैसे मिलने का पिछले 4 साल से इंतजार कर रही हैं लेकिन उन्हें अब तक अमाउंट नहीं मिला।

शहजादा धामी को मेकर्स ने किया अप्रोच

इनके अलावा टीवी अभिनेता शहजादा धामी, जिन्हें अचानक से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से निकाला गया था वो भी काफी चर्चाओं में है। ऐसा कहा जा रहा है कि शहजादा को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। अगर बात बन जाती है तो हमें शो में शहजादा भी हिस्सा लेते हुए और अपनी साइड की स्टोरी सुनाते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा निया शर्मा का नाम भी अब शो में शामिल होने वालों की लिस्ट में लगातार आ रहा है। निया के शामिल होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी जल्द ही की जा सकती है। वहीं सूत्रों के मुताबिक ईशा कोप्पिकर ने बिग बॉस 18 में शामिल होने से मना कर दिया है।

‘टाइम का तांडव’ है शो की थीम

इस साल बिग बॉस 18 में कुल 18 प्रतियोगी होंगे, ये पहले ही रिपोर्ट में साफ हो चुका है। शो की थीम ‘टाइम का तांडव’ है, जो बताता है कि इस बार कंटेस्टेंट को अपना फ्यूचर पहले से ही देखने को मिल सकता है। बिग बॉस का ये नया सीजन न केवल मनोरंजन से भरपूर होगा, बल्कि काफी ड्रामा और लड़ाई-झगड़े भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ