Bigg Boss 18 Real Game Changer Chum-karanveer: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में बीते दिन वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सबसे ज्यादा करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग और चाहत पांडेय को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान सलमान ने करणवीर मेहरा का गेम भी एक्सपोज किया और बताया कि कैसे उनकी वजह से विवियन ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के खिलाफ हो गए थे। ऐसे में गेम के असली गेम चेंजर तो चुम और करणवीर मेहरा ही निकले। आइए जानते हैं कैसे…
टिकट टू फिनाले टास्क की वजह से हुआ विवाद
दरअसल ये सारा विवाद ही टिकट टू फिनाले टास्क के बाद से ही शुरू हुआ जब घर में फिनाले से कुछ दिन पहले माहौल इतना खराब हो गया कि विवियन, ईशा और अविनाश की दोस्ती में दरार पड़ गई। टास्क विवियन और चुम के बीच हुआ जिसमें चुम को चोट लग गई वो भी उन्हीं की गलती की वजह से। हालांकि चुम और करणवीर के साथ शिल्पा और श्रुतिका ने विवियन को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
यह भी पढ़ें: Salman Khan से पंगा लेकर पछताए ये 5 कंटेस्टेंट, Bigg Boss के बाद के बाद काम के लिए तरसे
चुम-विवियन निकले असली गेम चेंजर
विवियन ने टिकट टू फिनाले टास्क जीता और वो इस सीजन के आखिरी टाइम गॉड भी बने साथ में फिनाले में एंट्री हो गई। वहीं चुम और करणवीर को ये हजम नहीं हुआ और उन्होंने विवियन को गेम को आक्रामक तरीके से खेलने का आरोप लगाकर उन्हें गिल्ट फील करवाया। ऐसे में विवियन के पास ने अपने हाथ में आती पावर को छोड़ चुम के नाम कर दिया, क्योंकि उनके पास कोई और रास्ता ही नहीं था। इस बात का सबसे ज्यादा बुरा ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को लगा क्योंकि वो दोनों ही थे जिन्होंने विवियन को टास्क के दौरान सपोर्ट किया था। अब आप ही बताइए चुम और करणवीर निकले न असली गेम चेंजर।
चुम-करण की वजह से ईशा- अविनाश के बीच आई दरार
बीते दिन वीकेंड का वार में खुलासा हुआ कि करण और चुम की वजह से ही ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के विवियन ने दूरी बना ली थी। टाइम गॉड डीसेना को कहीं न कहीं लगने लगा था कि उन दोनों की वजह से ही वो अक्रामक हुए। वहीं दूसरी ओर ईशा और अविनाश को बहुत बुरा लगा क्योंकि उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो गई। फिर क्या था चुम और करणवीर की चाल सफल हो गई और उन्होंने वो कर दिया जो वो चाहते थे। पहला तो विवियन ने पावर लेने से मना कर दिया और दूसरा विवियन को ईशा-अविनाश के खिलाफ कर दिया।
यह भी पढ़ें: श्रुतिका-चाहत के बाद अब ये 2 कंटेस्टेंट हो सकते हैं बेघर? फिनाले में ये होंगे टॉप 5 घरवाले
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines