Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स की पर्सनालिटी पूरी तरह से बदलती हुई नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे घर ही हवा पूरी तरह बदल गई है। कंटेस्टेंट अपना वो रूप दिखा रहे हैं, जो पिछले 10 हफ्तों में नजर नहीं आया। अब शो में सबसे बड़ा बदलाव चुम दरांग (Chum Darang) में नजर आया है। बीता पूरा एपिसोड चुम के ही नाम था। उनकी एंटरटेनिंग साइड के आगे बाकी कंटेस्टेंट्स भी फीके पड़ गए और वो जबरदस्त शाइन करती हुई नजर आईं।
बिग बॉस के घर को चुम ने सिर पर उठाया
दरअसल, जबसे एलिमिनेशन में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने चुम की भलाई छोड़, सारा का नाम लिया है, वो उनसे अलग तरह से बात कर रही हैं। चुम 2 दिन से शिल्पा और करण को टेढ़े जवाब दे रही हैं। हालांकि, वो मजाक में ऐसा कर रही हैं, लेकिन अब उनका ये साइड न सिर्फ दर्शकों को बल्कि कंटेस्टेंट्स को भी काफी पसंद आ रहा है। चुम को लेटेस्ट एपिसोड में टपोरी भाषा में बात करते हुए देखा गया है और इस दौरान वो बेहद क्यूट लग रही थीं।
टपोरी बन खींचा सबका ध्यान
चुम की मस्ती इतनी बढ़ गई है कि बोलने से पहले एक बार भी सोच नहीं रहीं और इस दौरान वो न सिर्फ लोगों की बेइज्जती कर रही हैं, बल्कि डबल मीनिंग जोक्स और गालियों का भी इस्तेमाल कर रही हैं। चुम जिस तरह से बर्ताव कर रही हैं वो सभी को एंटरटेनिंग लग रहा है। कल उन्होंने बैडरूम में कुछ ऐसे-ऐसे कमेंट मार दिए कि सभी कंटेस्टेंट न सिर्फ चौंके, बल्कि हंसते हुए लोटपोट हो गए। चुम के मुंह से गाली सुनकर विवियन डीसेना ने भी उनसे सवाल कर लिया कि ‘क्या 10 हफ्ते का सॉफ्टवेयर एक साथ अपडेट मार दिया।’
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को बेटों संग काम करते हुए किस बात पर नहीं था यकीन? किंग खान का शॉकिंग खुलासा
10 हफ्ते की मस्ती कर डाली एक साथ
विवियन डीसेना ने जब चुम से इम्प्रेस होकर उनसे सवाल किया कि क्या वो अपनी किसी फिल्म में ऐसा रोल कर चुकी हैं? तो चुम ने इंस्टेंट जवाब देते हुए कहा, ‘तेरे से मतलब?’ उनकी ये मस्ती घरवालों को इसलिए भी पसंद आ रही है क्योंकि वो हमेशा चुप रहती हैं। ऐसे में उनके मुंह से ‘चल निकल यहां से, अपनी फटी हुई आवाज अपने पास रख, अबे चिरकुट तू भी आ गया, तेरी थकेली जुबान और थकेला थोपड़ा देखकर थक गई’ जैसे शब्द सुनकर सभी उनकी इस पर्सनालिटी को पसंद कर रहे हैं। अगर चुम यूं ही परफॉर्म करती रहीं, तो हो सकता है कि उनकी ये फन पर्सनालिटी, लोगों को इतनी अच्छी लग जाए कि इस सीजन की ट्रॉफी उन्हीं के हाथ में हो।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines