'Bigg Boss 18' फेम Chum Darang और श्रुतिका अर्जुन के रिश्ते में आई दरार, 4 महीने बाद टूटी दोस्ती!

टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आई थी। दोनों शो में एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त और सपोर्ट सिस्टम माने जाते थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो गई है।

dui (3)
विज्ञापन

टीवी का चर्चित और मनोरंजक शो ‘बिग बॉस 18’ दर्शकों को खूब भाया। इस सीजन में जहां नए रिश्ते बनते दिखे, वहीं गेम की चालों ने भी सबका ध्यान खींचा। शो के दौरान करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच दोस्ती के बावजूद दूरी देखी गई, तो वहीं चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती गहराई थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इनकी दोस्ती में भी दरार आ चुकी है। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन के बीच एक मजबूत बॉन्ड देखने को मिला था। लेकिन शो के खत्म होने के करीब चार महीने बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं।

चुम दरांग ने श्रुतिका अर्जुन को किया अनफॉलो

चौंकाने वाली बात ये है कि हाल ही में चुम दरांग ने श्रुतिका अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि श्रुतिका अब भी चुम को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही हैं। इस कदम के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुम ने शायद दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि, इस मुद्दे पर न ही चुम दरांग और न ही श्रुतिका अर्जुन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।

विज्ञापन

क्या खत्म हो गई दोस्ती?

गौरतलब है कि चुम दरांग की करीबी अब ‘बिग बॉस 18’ के करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के साथ और ज्यादा बढ़ गई है। इन तीनों को अक्सर साथ देखा जाता है। दूसरी तरफ, शो के बाद से ही चुम और श्रुतिका एकसाथ नजर नहीं आए हैं। वहीं, श्रुतिका अर्जुन को मुस्कान बामने, एलिस कौशिक और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे अन्य पूर्व कंटेस्टेंट्स के साथ देखा गया है। इतना ही नहीं, चुम दरांग ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ