संदीप वांगा-दीपिका के विवाद पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन, एक्टर ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर क्या कहा?

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने और डायरेक्टर संदीप वांगा संग विवाद पर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी है। दीपिका ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी।

Ajay Devgan
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबरों को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने कुछ शर्तें रखी थीं, जिन पर सहमति नहीं बनी। इस पर अब अजय देवगन और काजोल ने भी अपनी राय दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने मां बनने के बाद फिल्म के सेट पर रोजाना सिर्फ आठ घंटे काम करने की मांग की थी। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को ये बात ठीक नहीं लगी।

विज्ञापन

अजय देवगन ने क्या कहा?

काजोल की फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च पर जब अजय से पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में अब आठ घंटे की शिफ्ट को माना जा रहा है, तो उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि लोग इसे नहीं मानते।” उन्होंने ये भी कहा, “ज्यादातर अच्छे और ईमानदार डायरेक्टर्स को इससे कोई परेशानी नहीं होती। और वैसे भी एक माँ होने और 8 घंटे शिफ्ट में काम करने के वजह से, अब बहुत से लोग आठ-नौ घंटे की शिफ्ट में ही काम कर रहे हैं।”

काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे तो ये अच्छा लगता है कि अब कम काम करने का ऑप्शन है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन अजय ने आखिर में कहा, “ये पूरी तरह व्यक्ति पर निर्भर करता है, और मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग इसे समझते हैं।”

विज्ञापन

विवाद क्या है?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब खबर आई कि दीपिका को फिल्म से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने आठ घंटे से ज्यादा काम करने से मना कर दिया था और 100 दिनों से ज्यादा शूटिंग के लिए अलग से पैसे मांगे थे। इसके बाद डायरेक्टर संदीप ने बताया कि अब फिल्म में त्रिप्ती डिमरी लीड रोल निभाएंगी, जिससे माना जा रहा है कि उन्होंने दीपिका को रिप्लेस किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ