'नादानियां' रिलीज होते ही क्यों विवादों में फंसे इब्राहिम अली खान? धमकी देने से जुड़ा मामला

इब्राहिम अली खान अपनी फिल्म ‘नादानियां’ रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गए हैं। पाकिस्तानी क्रिटिक के साथ बातचीत का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि एक्टर ने उस शख्स को धमकी दी है।

ibrahim ali khan threaten pakistani critic chat screenshot viral over negative review nadaaniyan

Ibrahim Ali Khan File Photo

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का फाइनली बॉलीवुड में डेब्यू हो चुका है। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘नादानियां’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता ही हुआ कि सैफ के लाडले विवादों में फंस गए हैं। एक पाकिस्तानी क्रिटिक के साथ उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अगर विश्वास किया जाए तो वायरल चैट स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि निगेटिव रिव्यू के चलते इब्राहिम ने उस शख्स को धमकी दी है।

चैट का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

चैट स्क्रीनशॉट के मुताबिक, पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक तैमूर इकबाल ने इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की ‘नादानियां’ पर रिव्यू किया था। इब्राहिम के वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है, ‘तैमूर लगभग तैमूर जैसा है..तुम्हारा नाम लगभग मेरे भाई की तरह है लेकिन दोनों में क्या फर्क है? उसका चेहरा। तुम किसी कचरे के बदसूरत टुकड़े की तरह दिखाई देते हो। तुम अपनी बात को अपने तक सीमित नहीं रख सकते इसलिए परेशान नहीं हो। वह भी तुम्हारी तरह अप्रासंगिक हैं।’

चैट के स्क्रीनशॉट में आगे लिखा है, ‘मुझे तुम्हारे और तुम्हारी फैमिली के लिए बुरा फील हो रहा है। अगर तुम्हें एक दिन सड़कों पर देखा तो सुनिश्चित करूंगा कि मैं तुम्हें तुमसे भी ज्यादा बदसूरत बनाकर छोडूंगा। तुम चलते फिरते कूड़े के टुकड़े जैसे हो।’ इसके बाद तैमूर की तरफ से जवाब दिया गया, ‘हाहाहा देखो ये मेरा आदमी है। ये वही आदमी है जिसे मैं फिल्म में देखना चाहता हूं।’

पाक क्रिटिक ने दिया रिप्लाई

पाकिस्तानी क्रिटिक ने आगे लिखा, ‘ये नकली कॉर्नेटो वाला, इमोशनल और शर्मीला इंसान नहीं है। हां, नाक की सर्जरी वाला कमेंट गलत था। बाकी मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मैं तुम्हारे पिता का बहुत बड़ा फैन हूं, उन्हें निराश मत करना।’ इस वायरल चैट के स्क्रीनशॉट में कितनी सच्चाई है, इस बात की पुष्टि News24 नहीं करता है। इसके अलावा इब्राहिम अली खान की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ