Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) इस वीक बहुत ही ज्यादा मजेदार होने वाला है। आने वाले शो में यानी आज घर के अंदर एक नया ही रंग देखने को मिलेगा जो आपको भी हैरान कर देगा। करणवीर मेहरा और चुम दरांग की नजदीकियां तो आपने देखी ही है, लेकिन अब गेम में ट्विस्ट आने वाला है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि करणवीर से नहीं बल्कि चुम घर के इस कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट कर रही हैं।
करणवीर मेहरा और चुम का रिलेशन
बिग बॉस के घर में चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच का रिश्ता तो सभी ने देखा है। अक्सर दोनों को साथ में ही देखा जाता है। करणवीर तो फ्लर्ट करने से चूकते नहीं हैं, जब मौका मिलता है तभी शुरू हो जाते हैं। चुम भी करण के लिए कुछ ज्यादा ही चिंतित दिखाई देती हैं। जब श्रुतिका से लड़ाई हुई तो भी चुम करण के साथ बेड भी शेयर करने लगीं।
यह भी पढ़ें: इन 8 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, कौन होगा बेघर?
वीकेंड का वार में चुम ने कही थी दिल की बात
शनिवार को आए वीकेंड का वार में भी चुम दरांग और करणवीर मेहरा से सलमान खान ने उनके दिल की बात पूछी। सलमान खान ने चुम दरांग से करणवीर मेहरा के बारे में पूछा तो उन्होंने कह दिया कि वो करण को पसंद तो करती हैं, लेकिन अपनी कुछ पर्सनल समस्याओं की वजह से वो आगे नहीं बढ़ सकती।
चुम ने अविनाश संग की हदें पार
लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि चुम और अविनाश एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल टास्क था कि लड़कियों को नॉमिनेशन का राइट पाने के लिए टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को इंप्रेस करना था। इसमें चुम अविनाश के साथ फ्लर्ट करती हैं, हद तो तब हो जाती है जब वो अविनाश की जैकेट की चेन खोल देती हैं। इस दौरान करणवीर अपनी आंखें झुका लेते हैं, लेकिन चुम रुकने का नाम नहीं लेतीं। चुम ने नॉमिनेशन की पावर मिलते ही सबसे पहले रजत दलाल को नॉमिनेट कर दिया।
यह भी पढ़ें: आखिरकार जिंदगी की जंग हारे Zakir Hussain, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines