Bigg Boss 18 Nominations: इन 8 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, कौन होगा बेघर?

Bigg Boss 18 Nominations: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते कौन-कौन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है, चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Nominations

Bigg Boss 18 Nominations

Bigg Boss 18 Nominations: ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया हो चुकी है। इस हफ्ते कुल 8 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे अब शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन से 8 सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

विज्ञापन

इन 8 सदस्यों पर गिरी नॉमिनेशन की गाज

इस हफ्ते जिन कंटेस्टेट्स की शो में आगे की किस्मत ऑडियंस के हाथों में होगी यानी जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है, वो हैं- रजत दलाल, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, यामिनी मल्होत्रा, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, दिग्विजय राठी। इस हफ्ते घर से बेघर होने का इन कंटेस्टेंट्स पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

अविनाश को लड़कियों ने किया इंप्रेस

इस हफ्ते घर के टाइम गॉड होने के नाते अविनाश मिश्रा को लेकर एक दिलचस्प टास्क कराया गया। घर में मौजूद लड़कियों को अविनाश के पास भेजा गया, जिन्हें इंप्रेस करके लड़कियों को नॉमिनेशन के पावर्स मिलने थे। अब चुम दरांग ने भी अविनाश को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने रजत दलाल को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया।

विज्ञापन

अंत में पावर अविनाश के हाथ में थी कि उन्हें किस लड़की को नॉमिनेट करने का अधिकार देना है और किस लड़की को नहीं देना है। अब अविनाश ने आखिर किसे-किसे पावर दी, वो तो एपिसोड में ही पता चल पाएगा। लेकिन 8 सदस्यों पर इस बार एविक्ट होने का खतरा जरूर बना रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ