कैंसर के दर्द के बीच Hina Khan को मिला एक और 'जख्म', फोटो शेयर कर दिया सबूत

Hina Khan: हिना खान कैंसर के दर्द के बीच एक बार फिर जख्मी हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर कर फैंस को अपडेट दिया है।

Hina Khan

Hina Khan File Photo

Hina Khan: हिना खान इन दिनों कैंसर के दर्द से जूझ रही हैं और अपनी तकलीफों को भुलाने के लिए विदेश में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अबू धाबी गई थीं और वहां से उनकी तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी हुई थीं। हिना को खुश देखकर उनके शुभचिंतकों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई थी। हालांकि, अब एक बार फिर हिना खान के चाहने वालों को उनकी फिक्र हो सकती है। अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उनके फैंस घबरा सकते हैं।

हिना खान ने दिखाया जख्म 

हिना खान ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने जख्म दिखाए हैं। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए भी हिना खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक्ट्रेस का दर्द है कि कम ही नहीं होता। वो एक परेशानी से बाहर आती हैं कि दूसरी तकलीफें उनका इंतजार करना शुरू कर देती हैं। ऐसा ही कुछ हिना के नए पोस्ट में भी देखने को मिला है। एक्ट्रेस ने फैंस को अपने जख्मी दिल की झलक दिखाई है और घायल हाथ की भी।

हिना खान के हाथ पर आई चोट

दरअसल, हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है और इसमें उनके हाथ पर मेडिकल टेप लगी हुई दिखाई दे रही है। इस टेप का इस्तेमाल तब किया जाता है जब घाव की ड्रेसिंग की जाती है। अब हिना खान के एक हाथ पर यही टेप लगी हुई नजर आ रही है। हालांकि, एक्ट्रेस को किस तरह का घाव मिला है और कैसे? वो उन्होंने रिवील नहीं किया। इस फोटो को शेयर करते हुए हिना ने एक दिल का इमोजी भी लगाया है, जिस पर बैंडेज लगा हुआ है।

कैंसर के बाद हिना को मिली नई चोट

ऐसा लग रहा है जैसे हिना खान का हाथ ही नहीं बल्कि दिल भी घायल है। हो सकता है कि इस पोस्ट के साथ हिना खान बताना चाहती हों कि वो शारीरिक पीड़ा ही नहीं बल्कि हार्ट ब्रेक से भी जूझ रही हैं। जब किसी को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो, तो ऐसे में शख्स का घबराना और दिल दुखना तो तय है। हिना खान के साथ ये सब क्यों हो रहा है और वो इससे कब ठीक होंगी? यही सोचकर एक्ट्रेस का दिल टूट गया होगा। अब वो जैसे-तैसे अपने जख्मों और दिल पर टेप लगाकर जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ