हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 में एक कटोरी दाल पर हुई 'महाभारत', रो-रोकर बेहाल हुईं ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 के घर में अब बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। बीते दिन तो घर के अंदर आंसुओं की बाढ़ सी आ गई और पहले श्रुतिका रोई और फिर चुम का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Highlights:  ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में अब तो गेम इतना ज्यादा मजेदार हो गया है कि देखने वालों को मजा ही आ गया है। ऐसा ही कुछ बीते दिन के एपिसोड में हुआ जब घर के अंदर आंसुओं की गंगा जमुना बहने लगी। सभी कंटेस्टेंट अपना असली रंग दिखाते हुए गेम खेल रहे हैं। हालिया एपिसोड में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), चुम दरांग (Chum Darang) और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के बीच तकरार हो गई। हालांकि बात कोई बड़ी नहीं थी, लेकिन उसे ऐसा मुद्दा बना दिया कि घर में आंसुओं का सैलाब सा आ गया। चलिए जान लेते हैं कि क्या है पूरा मामला।

खाने से शुरू हुआ हंगामा

बिग बॉस के घर में श्रुतिका और चुम की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग सबसे खास है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनकी इसी फ्रेंडशिप को किसी की गंदी नजर लग गई है। जी हां, खाने से शुरू हुआ पूरा हंगामा जब करणवीर सारा से चुम के लिए खाना लगाने के लिए कहते हैं। ये सारी महाभारत एक कटोरी दाल को लेकर होती है, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब चुम खाना खाने के लिए इंकार कर देती है। फिर क्या था बिग बॉस का घर कुछ ही पलों में जंग का मैदान बन गया।

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ फेम को ‘खतरों के खिलाड़ी’ से हुआ प्यार, धर्म आया आड़े हुआ ब्रेकअप, बर्थडे से 2 दिन पहले पिता गए जेल

विज्ञापन

एक गलतफहमी से आई दोस्ती में दरार

चुम और श्रुतिका की दोस्ती में अब कुछ दूरी सी आती दिखाई दे रही है। हालांकि चुम और करणवीर की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। चुम ने करणवीर से कहा कि तुमने खाने को लेकर सारा से गुस्से में क्यों बात की। इस पर करण गुस्से से लाल हो जाता है और बोलता है कि मैंने सारा से क्या कहा उसे सिर्फ तुम्हारे लिए खाना लगाने के लिए ही तो कहा था। वो पागल है क्या जो बात का बतंगड़ बना रही है। इस बात पर उसे गुस्सा आ जाता है, और श्रुतिका को करणवीर के गुस्से पर ऐतराज होता है। वो चुम से माफी मांगने के लिए मना करती है। चुम इस बात पर रोने लगती है।

शिल्पा भी कूदी लड़ाई में

दोनों की लड़ाई को देख बीच में शिल्पा शिरोडकर कूद जाती हैं। वो बोलती हैं कि तुम दोनों चुप हो जाओ क्योंकि इससे चुम हर्ट हो रही है। इस बात पर श्रुतिका तो भड़क उठती है और चीखना-चिल्लाना शुरू कर देती है। करणवीर भी गुस्से में आ जाता है और उसे पागल से लेकर और भी न जाने क्या-क्या कह देता है। साथ ही श्रुतिका को बग्गा की मम्मी कह देता है, तो वो भी चुप नहीं रहती और उसे जवाब देती रहती है। चुम ये सब देख वहां से चली जाती है और बहुत तेज-तेज रोने लगती है। ऐसे में करणवीर मेहरा की वजह से चुम की आंखों में आंसू आ जाते हैं, क्योंकि अगर वो खाने की बहस ही नहीं छेड़ते तो ऐसा कुछ सीन ही नहीं होता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट भागा अस्पताल, फैंस को हुई चिंता, क्या है मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola