हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Karan Veer Mehra को छोड़ सिर्फ Chum Darang पर क्यों उठे सवाल? दो लोगों के रोमांस में एक गलत कैसे?

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में आई मीडिया ने सिर्फ चुम के किरदार पर उंगली उठाई है। बाथरूम में 2 लोग गए थे, लेकिन परिवार को कैसा लगेगा, ये प्रेशर सिर्फ चुम पर डाला गया।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Chum Darang File Photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में जब मीडिया घर के अंदर आई और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब किए तो एक बेहद अटपटी चीज देखने को मिली। मीडिया ने सभी के रिश्तों पर खूब सवाल उठाए, लेकिन उनके निशाने पर सबसे ज्यादा 2 लड़कियां रहीं। ईशा सिंह (Eisha Singh) और चुम दरंग (Chum Darang) को शो में रोमांटिक रिलेशनशिप बनाने पर उनसे कुछ ऐसा कहा गया, जिसके बाद अब फैंस के मन में भी कुछ बातें चल रही हैं।

करण से नजदीकियों के चुम पर क्यों उठे सवाल?

चुम और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के बीच जो कुछ भी शो में हुआ उस पर मीडिया ने चुम से सवाल किए। चुम से ये भी पूछा गया कि जिस तरह से वो बाथरूम में करण के साथ जाते हुए दिखाई दीं और जैसे करण उनके हाथ पर काट रहे थे, कंबल के अंदर जो कुछ हो रहा था और ये दोनों जो-जो हरकतें करते हैं क्या वो सब देखकर भी उनके लोग खुश होंगे? यहां करण वीर मेहरा के काटने पर चुम से सवाल किया गया जो सुनने में दर्शकों को अच्छा नहीं लगा। इन दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ उसमें दोनों लोग शामिल थे।

मीडिया ने चुम पर लगाया सारा ब्लेम

हालांकि, करण वीर मेहरा से किसी ने भी कुछ नहीं कहा और नेशनल टीवी पर उंगली सिर्फ एक लड़की पर उठी। जब इन हरकतों में दोनों ही इन्वॉल्व थे, तो सवाल सिर्फ चुम से क्यों पूछा गया? और चुम से ही ये एक्सपेक्ट क्यों किया गया कि वो नेशनल टीवी पर हैं तो अपने एक्शन्स पर कंट्रोल रखें। इमेज तो बाहर दोनों की ही एक-जैसी बन रही है। ऐसे में मीडिया का इस मामले पर सिर्फ चुम को ब्लेम करना काफी अनफेयर लगा। चुम तो शुरू से करण को सिर्फ दोस्त बोल रही हैं, जबकि करण ही हैं जो चुम के करीब आने की कोशिश करते रहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chum Darang ने Karan Veer Mehra के सामने किसे बताया हॉट? पंजाबी बोलते हुए वीडियो वायरल

करण पर क्यों नहीं उठी कोई उंगली?

हालांकि, चुम की गलती ये है कि उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं बनाई है, लेकिन इस बात को लेकर सिर्फ चुम पर आरोप मढ़ देना भी तो सही नहीं है। मीडिया का चुम से ये सवाल करना कि क्या फैमिली शो में ये देखकर भी उनकी फैमिली प्राउड होगी? एक तरह की मानसिकता दर्शाता है, जहां हमेशा उंगली लड़की के चरित्र पर ही उठती है। करण वीर मेहरा से किसी ने इस बात पर सवाल नहीं पूछा और वो चुम से सवाल-जवाब के दौरान हस्ते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola