Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। एक तरफ घरवालों के बीच में खूब झगड़े हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ रोमांटिक रिश्ते भी नजर आ रहे हैं। चुम दरांग और करणवीर मेहरा के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता है, ये जगजाहिर है लेकिन पहली बार चुम दरांग ने करणवीर मेहरा के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की है, वो भी पूरे घरवालों के सामने। उधर, अविनाश मिश्रा ने भी घरवालों के सामने ईशा सिंह के लिए दोबारा अपने दिल की फीलिंग जाहिर की है।
बिग बॉस ने कराया राशन टास्क
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, बिग बॉस ने घरवालों को राशन टास्क दिया। इस टास्क में सभी घरवालों से कहा गया कि वह जितना सच बोलेंगे उन्हें उतना ही राशन दिया जाएगा। इस दौरान बिग बॉस ने चुम दरांग को एक्टिविटी एरिया में बुलाया और घरवालों से करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते पर सवाल किया। वहीं सवाल के जवाब में घरवालों को हां या नहीं में जवाब देना था।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने टाइम गॉड बनते ही लिए 5 फैसले, रातोंरात पलट गई गेम
चुम ने माना करण के लिए प्यार
प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि चुम लव्स करण लेकिन बाहर क्या दिखेगी इस डर से वह अपनी फीलिंग्स को दबाए बैठी हैं। इस पर कुछ घरवालों ने हामी भरी और कुछ लोगों ने नहीं। इसके बाद ईशा कहती हैं कि करण आप सच कहिए। इस पर करण भी बिग बॉस की बात से एग्री करते हुए हां बोलते हैं, वहीं चुम दरांग शर्माने लगती हैं। इसके बाद शिल्पा कहती हैं कि इतना प्यार है तुम दोनों में तो खुलकर करो।
अविनाश ने भी बताई दिल की बात
वहीं दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा एक बार फिर अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर सके। जब बिग बॉस ने कहा कि अविनाश अपने इमोशन को छिपाते हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि ईशा के लिए उनके दिन में सॉफ्ट कॉर्नर है। और यह थोड़ा एक्स्ट्रा है। इस पर सभी घरवाले भी मानते हैं कि अविनाश की बात पर हां बोलते हैं। ये सुनते ही ईशा भी शर्माने लगती हैं।
बता दें कि अविनाश मिश्रा पहले भी ईशा से अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं। हालांकि उस वक्त ईशा ने साफ कहा था कि वह सिर्फ दोस्त हैं। वहीं करणवीर की बात करें तो उन्होंने कई बार चुम से अपनी फीलिंग्स जाहिर करने की कोशिश की है लेकिन चुम ने कभी रिएक्ट नहीं किया। हालांकि अब उनके रिएक्शन से साफ पता चल रहा है कि वह भी करण को पसंद करती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन चारों लव बर्ड्स की प्रेम कहानी कहां तक जाती है।
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
18 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
45 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines