Chahat Pandey or Rajat Dalal Who Will Evicted In WKV: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले करीब है, इससे पहले ही घर की अहम कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का सफर खत्म हो गया है। मिड वीक इविक्शन में वो इविक्ट हो गई हैं, और अब बारी है वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में होने वाले शॉकिंग इविक्शन की। ये तो तय है कि एक न एक तो बाहर होने ही वाला है। इस हफ्ते श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडेय और रजत दलाल नॉमिनेट कंटेस्टेंट हैं जिनमें से एक बाहर हो गया है, अब चाहत और रजत में से किसी एक की बेघर होने की बारी है। आइए जान लेते हैं उसका नाम…
श्रुतिका अर्जुन हुईं बाहर
बिग बॉस 18 के फिनाले के इतने करीब आने के बाद भी श्रुतिका अर्जुन इविक्ट हो गई हैं। नॉमिनेशन टास्क में चाहत पांडेय और रजत दलाल की गलती की वजह से तीनों नॉमिनेट हो गए थे। ऐसे में श्रुतिका का तो सफर खत्म हो गया है वो भी मिड-वीक इविक्शन में। आज के एपिसोड में उनका इविक्शन दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फिनाले से पहले Karanveer का असली चेहरा रिवील, यूजर्स बोले SHAME ON U KARAN
अगली बारी किसकी?
श्रुतिका का मिड वीक इविक्शन हुआ है वहीं बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss_Tak ने भी पोस्ट कर ये कंफर्म कर दिया है कि वीकेंड का वार में इविक्शन होगा। जान लें कि इस बार रडार पर चाहत पांडेय और रजत दलाल हैं जिनके इविक्शन की बारी है। ऐसे में कहीं न कहीं चाहत पांडेय के बाहर होने के चांस ज्यादा हैं। दरअसल रजत के लिए तो ईशा की टीम खड़ी है, लेकिन चाहत तो सोलो खेल रही हैं। वहीं इन दिनों उन्हें लेकर शो में कुछ ज्यादा ही कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है, कभी बॉयफ्रेंड को लेकर तो कभी उनकी मां के अविनाश को टारगेट करने को लेकर। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चाहत ही इविक्ट होने वाली हैं।
वीकेंड का वार में ये गेस्ट करेंगे एंट्री
अब ये भी जान लेते हैं कि इस बार वीकेंड का वार में कई दिग्गज हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रवीना टंडन, राशा टंडन और अमन देवगन का जो अपनी आने वाली फिल्म आजाद को प्रमोट करने के लिए आ रहे हैं। अगला नाम है इंडियन क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह का। वीकेंड का वार में यजुवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहों पर भी खुलासा होगा। शो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह भी अपने आने वाले शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को प्रमोट करने के लिए आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: हाथ लग गया सबूत, क्यों Karanveer के खिलाफ हुई Chahat?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines